Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

उपराष्ट्रपति चुनाव…विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी ने नामांकन भरा

सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खडग़े समेत 80 विपक्षी नेता बने प्रस्तावक

Politics Mirror by Politics Mirror
August 21, 2025
in देश
0
उपराष्ट्रपति चुनाव…विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी ने नामांकन भरा
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्षी महागठबंधन इंडिया ब्लॉक की ओर से सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और गोवा के पहले लोकायुक्त बी. सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को औपचारिक रूप से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उनके नामांकन पत्र पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, डीएमके सांसद तिरुचि शिवा और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव समेत करीब 80 सांसदों ने प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए।

पूर्व जस्टिस रेड्डी के नामांकन की घोषणा करते हुए मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि वे भारत के सबसे प्रतिष्ठित और प्रगतिशील न्यायविदों में से एक हैं। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष का यह फैसला लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए है। बता दें कि स्वास्थ्य कारणों से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद से उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति का पद खाली है। इसके बाद सत्ताधारी एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा और एनडीए घटक दलों ने समर्थन के लिए विपक्षी पार्टियों से भी संपर्क साधा, लेकिन सफलता नहीं मिली।

रेड्डी ने कहा- यह राजनीतिक पद नहीं
नामांकन दाखिल करने से पहले बी. सुदर्शन रेड्डी ने अपनी उम्मीदवारी को लेकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के एक साथी न्यायाधीश ने मुझसे पूछा कि मैं राजनीतिक दलदल में क्यों उतर रहा हूं। मैंने जवाब दिया कि मेरा सफर 1971 में एक वकील के रूप में शुरू हुआ था और मौजूदा चुनौती भी उसी सफर का हिस्सा है। उपराष्ट्रपति का पद कोई राजनीतिक संस्था नहीं, बल्कि एक संवैधानिक यात्रा का हिस्सा है।

9 सितंबर को होगा चुनाव
उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को चुनाव होना है। माना जा रहा है कि मुकाबला बेहद कड़ा और दिलचस्प होगा, क्योंकि दोनों ही पक्ष अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

Previous Post

अमिताभ से डॉक्टर बोले- बैठकर पहनें पजामा नहीं तो…

Next Post

संसद का मॉनसून सत्र : विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चिकाल के लिए स्थगित

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
संसद का मॉनसून सत्र : विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चिकाल के लिए स्थगित

संसद का मॉनसून सत्र : विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चिकाल के लिए स्थगित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.