Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

मंगलवार को होगा उपराष्ट्रपति का चुनाव, कौन किसको देने जा रहा है अपना वोट?

Politics Mirror by Politics Mirror
September 8, 2025
in देश
0
मंगलवार को होगा उपराष्ट्रपति का चुनाव, कौन किसको देने जा रहा है अपना वोट?
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार, 9 सितंबर को चुनाव होगा। निर्वाचन अधिकारी राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि मतदान संसद भवन के कमरा संख्या एफ-101, वसुधा में सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे समाप्त होगा। परिणाम उसी दिन घोषित कर दिये जाएंगे। बता दें कि उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में एनडीए ने सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष (इंडिया) ने सुप्रीम कोर्ट पूर्व न्यायाधीश वी.सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। इस बार दोनों उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं। राधाकृष्णन तमिलनाडु से हैं, जबकि रेड्डी तेलंगाना से हैं।

राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है, भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के सदस्य शामिल होते हैं। राज्यसभा के मनोनीत सदस्य भी निर्वाचक मंडल में शामिल होने के पात्र हैं और इसलिए, चुनाव में भाग लेने के हकदार हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले अब धीरे-धीरे गैर एनडीए और गैर इंडिया गठबंधन राजनीतिक दलों ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। दक्षिण के दो राज्यों तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के सियासी दलों को रिझाने की दोनों गठबंधनों की मुहिम के बीच दो तटस्थ दलों- नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) और तेलंगाना की विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के मतदान में भाग नहीं लेने की संभावना है, क्योंकि ये दोनों दल दोनों ही गठबंधनों से समान दूरी बनाए रखना चाहते हैं। दूसरी तरफ, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वायएसआरसीपी ने इंडिया गठबंधन को झटका देते हुए एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। हालांकि जगनमोहन रेड्डी की किसी भी राजनीतिक गठबंधन में शामिल नहीं है। बावजूद इसके अपने पुराने राज्य के निवासी और विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी का समर्थन नहीं करने का फैसला किया है। हालांकि, हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रेड्डी का समर्थन करने का फैसला किया है।

बीजेडी-बीआरएस कल फैसला लेंगे
बीजेडी और बीआरएस के सूत्रों ने कहा कि उनकी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व कल मंगलवार को मतदान से पहले अंतिम फैसला लेगा। लेकिन, फिलहाल उनका मानना है कि मतदान से दूर रहना ज़्यादा उचित विकल्प होगा। बता दें कि एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को 439 सांसदों का समर्थन प्राप्त है, जबकि इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी 324 सांसदों का समर्थन प्राप्त है।

Previous Post

पितृपक्ष प्रारंभ…स्नान-दान, पितरों का तर्पण

Next Post

भारत ने घोटालेबाज मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण लिये बेल्जियम को लिखा पत्र

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
भारत ने घोटालेबाज मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण लिये बेल्जियम को लिखा पत्र

भारत ने घोटालेबाज मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण लिये बेल्जियम को लिखा पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.