Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

विद्या बालन बोलीं- ब्रह्मांड ने जादू चलाना शुरू कर दिया है

Politics Mirror by Politics Mirror
October 17, 2025
in मनोरंजन
0
विद्या बालन बोलीं- ब्रह्मांड ने जादू चलाना शुरू कर दिया है
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अपनी पहली फिल्म ‘परिणीता’ से जुड़ा एक खूबसूरत किस्सा साझा किया है। विद्या ने वीडियो के साथ लिखा, ‘मुझे गानों पर लिप सिंक करना बहुत पसंद है।’ उन्होंने लिखा कि जब मैंने इसे पहली बार देखा, तो मैं प्रसून जोशी के खूबसूरत शब्दों और प्रदीप दादा के निर्देशन से प्रभावित हुई थी। तभी से मैं उनके साथ काम करने का सपना देखने लगी थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि किस्मत उनके लिए क्या रच रही है। उन्होंने आगे लिखा कि, मुझे पता भी नहीं था कि ब्रह्मांड ने अपना जादू चलाना शुरू कर दिया है।

उन्होंने लिखा कि कुछ साल बाद मुझे प्रदीप दादा के साथ एक विज्ञापन फिल्म करने का मौका मिला। फिर मैंने उनके तीन म्यूजिक वीडियो में काम किया, जिनमें ‘किस्सों की चादर’ एल्बम मेरे लिए सबसे खास रहा। अंतत:, दादा ने मुझे ‘परिणीता’ में लॉन्च किया। यह मेरे करियर की सबसे बड़ी और यादगार शुरुआत थी। विद्या ने कहा कि शायद इसे आकर्षण का नियम कहा जा सकता है या नहीं, यह मैं नहीं जानती। लेकिन इतना जरूर जानती हूं कि मैं इसके लिए बेहद आभारी हूं, जैसे मैं जीवन की और भी कई चीजों के लिए हूं।

एक्ट्रेस ने लिखा कि ‘परिणीता’ के निर्देशन के पीछे प्रदीप सरकार की गहरी संवेदनशीलता और सौंदर्यबोध था, जिसने फिल्म को दर्शकों के दिलों में एक खास जगह दिलाई। यह फिल्म शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के 1914 के प्रतिष्ठित बंगाली उपन्यास पर आधारित थी। इसमें विद्या बालन ने ललिता का किरदार निभाया था, जबकि सैफ अली खान ने शेखर की भूमिका अदा की थी। दोनों की जोड़ी को दर्शकों और समीक्षकों ने समान रूप से सराहा था। बता दें कि ‘परिणीता’ को हाल ही में रिलीज हुए 20 साल पूरे हुए हैं। इस अवसर पर फिल्म को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया। फिल्म के संगीत, संवाद, और प्रदर्शन आज भी उतने ही प्रभावशाली हैं जितने 2005 में रिलीज के समय थे।

Previous Post

‘दे दे प्यार दे-2’ 14 नवंबर को बड़े परदे पर रिलीज होगी

Next Post

परदे के पीछे-क्षत्रपों में उलझी भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
परदे के पीछे-क्षत्रपों में उलझी भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी

परदे के पीछे-क्षत्रपों में उलझी भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.