मुंबई। फिल्म सुपरस्टार रजनीकांत अपनी विनम्रता, दयालुता और दरियादिली के लिए जितने जाने जाते हैं, उतने ही उनके प्रशंसक भी उन्हें सम्मान देते हैं। हाल ही में उनका एक और ऐसा ही कदम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। एक महिला सफाई कर्मचारी की ईमानदारी से प्रभावित होकर रजनीकांत ने उन्हें अपने घर बुलाया और अपनी ओर से सोने की चेन भेंट कर सम्मानित किया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला कर्मचारी को हाल ही में एक कीमती सामान मिला था, जिसे उन्होंने उसके मालिक को ईमानदारी से वापस कर दिया। इस नेक काम के बारे में पता लगते ही रजनीकांत ने न केवल उनकी तारीफ की बल्कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देने का निर्णय लिया। जैसे ही इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फैंस ने रजनीकांत की विनम्रता की खूब सराहना की और कहा कि यही गुण उन्हें एक सुपरस्टार से बढक़र एक महान इंसान बनाते हैं। महिला कर्मचारी भी इस सम्मान से अभिभूत नजर आईं और उन्होंने कहा कि उनके जीवन में पल हमेशा खास रहेगा। रजनीकांत का यह कदम एक बार फिर साबित करता है कि वह सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि वास्तविक जीवन में भी उदारमना व्यक्ति हैं।







