Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

जब नकली खाद-बीज के सवाल पर हाथ जोडऩे लगे शिवराज सिंह

केंद्रीय कृषि मंत्री और प्रदेश के कृषि मंत्री के नकली खाद-बीज पर विरोधाभासी बयानों से किसान परेशान

Politics Mirror by Politics Mirror
September 22, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
जब नकली खाद-बीज के सवाल पर हाथ जोडऩे लगे शिवराज सिंह
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अशरफ अली
भोपाल । मध्यप्रदेश में नकली खाद और बीज को लेकर किसान परेशान हैं और बार-बार यह मुद्दा उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश में नकली खाद और कालाबाजारी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 29 जुलाई 2025 को रायसेन जिले के ग्राम बागोद में प्रशासन ने नकली डीएपी खाद से भरा एक ट्रक पकड़ा गया था और पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। अब रायसेन-विदिशा से सांसद और देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कसाना के बयानों से किसान हैरान हो गए हैं। इन दोनों मंत्रियों के बयानों में विरोधाभास है। एक तरफ नकली खाद की बात कही जा रही है, तो दूसरी तरफ नकली खाद का कोई मामला होने की बात का दावा किया जा रहा है।

रायसेन के एक पत्रकार ने जब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह से इस संबंध में पूछा कि तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में बैठकर चर्चा करेंगे, भीड़ में ऐसा नहीं करते। मैं आपके हाथ जोड़ रहा हूं। दरअसल, नकली खाद और बीज को लेकर केंद्रीय और प्रदेश के कृषि मंत्री के अलग-अलग बयान विवाद का कारण बन गए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में नकली खाद और बीज के मामले गंभीर हैं और इसे लेकर सतर्कता जरूरी है। इसके उलट प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि प्रदेश में कहीं भी नकली खाद नहीं है और सभी जगह खाद की सामान्य रूप से आपूर्ति हो रही है। इन अलग-अलग विरोधाभासी बयानों ने किसानों और कृषि जगत में नए सवाल खड़े कर दिए हैं। किसानों का कहना है कि यह बयान भ्रम पैदा कर रहे हैं और उन्हें भरोसा नहीं हो रहा कि उनके खेतों में सही खाद ही पहुंच रही है।

रायसेन का दौरा कर दिए थे कार्रवाई के निर्देश

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों नकली कीटनाशक, खाद और बीज को लेकर एक्शन मोड में हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश के रायसेन में जिस दवाई के प्रयोग से किसान के खेत में फसल बर्बाद हुई और जहां शिवराज सिंह ने स्वयं निरीक्षण किया था, उस संबंध में भी एफआईआर दर्ज करवाई गई है और कंपनी का लाइसेंस निलंबित करने के लिए केंद्र के कृषि विभाग ने राज्य सरकार से कहा है। इसके साथ प्रदेश के तीन जिलों में डिफाल्टर कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

तीन जिलों में दर्ज हुई थी एफआईआर

नकली कीटनाशक को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पता चला कि क्लोरिमयूरॉन एथिल नामक हर्बिसाइड खरपतवार नाशक के उपयोग से सोयाबीन की फसलें खराब हुई हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के निर्देशों पर कृषि विभाग ने की तत्काल कार्रवाई की। बाजार से खरपतवार नाशक के सैम्पल जब्त कर जांच की गई. जांच में हर्बिसाइड के नमूने घटिया पाए गए। प्रदेश के विदिशा, देवास और धार सहित तीन जिलों में डिफॉल्टर कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई ।

खरपतवार नाशक का उपयोग न करने की दी थी सलाह

जिन जिलों में खराब हर्बिसाइड की बिक्री हुई है, वहां डीलरों के लाइसेंस रद्द किए गए। राज्य सरकारों को भी जब्त हर्बिसाइड के नतीजे आने तक लाइसेंस निलबिंत करने के निर्देश दिए गए हैं। कंपनियों के बचे हुए स्टॉक की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है।ं फसलों को नुकसान से बचाने के लिए क्लोरिमयूरॉन एथिल खरपतवार नाशक का उपयोग न करने की सलाह दी गई है। शिवराज सिंह कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने ऐसी व्यवस्था बनाई गई, जिसके बेहद सकारात्मक परिणाम मिले हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि समस्याओं के तत्काल और उचित निराकरण से ही किसानों में भरोसा कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की संतुष्टि ही हमारा मुख्य ध्येय है। इसके साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने संदेश भी जारी करते हुए किसान कॉल सेंटर से माध्यम से किसान भाई-बहनों से अपनी शिकायतें टोल फ्री नंबर 18001801551 के जरिए रजिस्टर करवाने का आह्वान किया है।

Previous Post

ये टोटका कर लें, घर में नहीं रहेगी आर्थिक तंगी

Next Post

पीएम मोदी ने हिमाचल को दी 5100 करोड़ की सौगात, अरुणाचल बनेगा शक्ति केंद्र

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
पीएम मोदी ने हिमाचल को दी 5100 करोड़ की सौगात, अरुणाचल बनेगा शक्ति केंद्र

पीएम मोदी ने हिमाचल को दी 5100 करोड़ की सौगात, अरुणाचल बनेगा शक्ति केंद्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.