Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

चिंतनीय… हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत पहुंचा 85वें स्थान पर

भूटान और श्रीलंका जैसे छोटे देशों के नागरिकों को ज्यादा वैश्विक पहुंच

Politics Mirror by Politics Mirror
November 1, 2025
in देश
0
चिंतनीय… हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत पहुंचा 85वें स्थान पर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। भारत का पासपोर्ट दुनिया में लगातार कमजोर स्थिति में बना हुआ है। ताजा हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के अनुसार, भारत का स्थान 199 देशों में 85वां है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5 पायदान नीचे है। यह रैंकिंग यह दर्शाती है कि भारतीय पासपोर्ट धारकों को कितने देशों में वीजा-फ्री या ऑन-अराइवल वीजा की सुविधा प्राप्त है। वर्तमान में भारतीय नागरिक केवल 57 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। यह स्थिति अफ्रीकी देश मॉरिटानिया के समान है, जो भारत के साथ 85वें स्थान पर है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत जैसी विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के बावजूद उससे छोटे देशों जैसे अजऱबैजान (72वां), घाना (74वां) और रवांडा (78वां) की पासपोर्ट रैंकिंग बेहतर है। पिछले दशक में भारत की स्थिति ज्यादातर 80 से 90 के बीच रही है। वर्ष 2021 में यह 90वें स्थान तक गिर गई थी। इसके विपरीत, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और जापान लगातार शीर्ष पर बने हुए हैं। इस साल सिंगापुर ने 193 देशों में वीजा-फ्री पहुंच के साथ पहला स्थान बरकरार रखा है, जबकि दक्षिण कोरिया 190 देशों के साथ दूसरे और जापान 189 देशों के साथ तीसरे स्थान पर है।

दक्षिण एशिया में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की स्थिति सबसे खराब बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान 103वें स्थान पर है, जिसके नागरिक केवल 35 देशों में वीजा-फ्री या ऑन-अराइवल सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। वहीं अफगानिस्तान दुनिया में सबसे नीचे, यानी 106वें स्थान पर है, जिसके पासपोर्ट पर केवल 29 देशों में ही वीजा-फ्री प्रवेश मिलता है। भारत सरकार ने इस रिपोर्ट पर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत की विदेश नीति, सुरक्षा चिंताएं और कड़े वीजा मानक इस कमजोर रैंकिंग के प्रमुख कारण हैं। उनका मानना है कि भारत को अपने वैश्विक साझेदारों के साथ वीजा सहयोग बढ़ाने और पासपोर्ट की अंतरराष्ट्रीय विश्वसनीयता सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।

Previous Post

तो सुप्त पड़ी 6 शक्तियां भी अपने आप जागृत हो जाएंगी

Next Post

पुलिस अधीक्षक की अनुमति के बिना वकीलों को समन नहीं

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
पुलिस अधीक्षक की अनुमति के बिना वकीलों को समन नहीं

पुलिस अधीक्षक की अनुमति के बिना वकीलों को समन नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.