Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home राजनीतिक चिंतन

अब सोशल मीडिया की भडक़ाऊ पोस्ट की निगरानी जरूरी है..!

Politics Mirror by Politics Mirror
January 6, 2026
in राजनीतिक चिंतन
0
अब सोशल मीडिया की भडक़ाऊ पोस्ट की निगरानी जरूरी है..!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-महेश दीक्षित

डिजिटल युग में सोशल मीडिया अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है, लेकिन जब यही मंच अफवाह, नफरत और उकसावे का हथियार बन जाए, तो उस पर नकेल कसना समय की मांग बन जाती है। भोपाल में सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ पोस्ट, वीडियो और कमेंट्स के खिलाफ पुलिस आयुक्त का सख्त आदेश इसी सच्चाई को रेखांकित करता है कि आभासी दुनिया की आग वास्तविक दुनिया को भी जला सकती है। बीते कुछ वर्षों में देशभर में ऐसी अनेक घटनाएं सामने आई हैं, जहां सोशल मीडिया पर फैलाई गई भ्रामक या उकसाने वाली सूचनाओं ने साम्प्रदायिक तनाव, हिंसा और कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति पैदा की। एक झूठी खबर, छेड़छाड़ किया गया वीडियो या भावनात्मक पोस्ट देखते ही देखते सैकड़ों, हजारों लोगों तक पहुंच जाती है और लोग बिना सत्य जाने प्रतिक्रिया देने लगते हैं। यही अराजकता का मूल कारण बनती है। ऐसे में प्रशासन का यह कहना बिल्कुल सही है कि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई, तो हालात नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं।

इस आदेश का सबसे अहम पहलू यह है कि इसमें केवल पोस्ट करने वालों पर ही नहीं, बल्कि लाइक, शेयर, फॉरवर्ड और उकसाने वाले कमेंट करने वालों को भी जिम्मेदार ठहराया गया है। अक्सर देखा जाता है कि मूल पोस्ट से ज्यादा जहर उस पर होने वाले कमेंट्स और क्रॉस कमेंट्स फैलाते हैं। यही ‘सोशल मीडिया वॉर’ धीरे-धीरे सडक़ों पर टकराव में बदल जाती है। इस प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी था।

ग्रुप एडमिन की जिम्मेदारी तय करना भी एक महत्वपूर्ण और व्यावहारिक कदम है। सोशल मीडिया ग्रुप आज मोहल्ले या समुदाय की तरह काम करने लगे हैं। यदि एडमिन सजग रहें और आपत्तिजनक कंटेंट को तुरंत हटाएं, तो कई विवाद जन्म लेने से पहले ही खत्म हो सकते हैं। इसी तरह साइबर कैफे पर सख्ती गुमनाम रूप से फैलाए जाने वाले जहर को रोकने की दिशा में अहम है।

हालांकि, यह भी उतना ही जरूरी है कि इस सख्ती का इस्तेमाल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने के लिए न हो। आलोचना, असहमति और तथ्य परक राय लोकतंत्र की आत्मा है। फर्क सिर्फ इतना है कि स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी जुड़ी होनी चाहिए। समाज को यह समझना होगा कि कीबोर्ड के पीछे बैठकर कही गई बात भी उतनी ही असरदार और जवाबदेह होती है, जितनी सार्वजनिक मंच से कही गई। कुल मिलाकर, सोशल मीडिया की भडक़ाऊ पोस्ट पर नकेल कसना जरूरी है। यह कदम किसी की आवाज दबाने के लिए नहीं, बल्कि शहर, समाज की शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था की रक्षा के लिए है। अब जिम्मेदारी नागरिकों की भी है कि वे अफवाह नहीं, विवेक साझा करें।

Previous Post

शिरडी साईंबाबा मंदिर में नौ दिन में 23 करोड़ रुपये का दान आया

Next Post

तनावमुक्त पुलिसिंग की राह पर मप्र पुलिस

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
तनावमुक्त पुलिसिंग की राह पर मप्र पुलिस

तनावमुक्त पुलिसिंग की राह पर मप्र पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.