Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

तनावमुक्त पुलिसिंग की राह पर मप्र पुलिस

डीजीपी कैलाश मकवाणा को राष्ट्रीय सम्मान

Politics Mirror by Politics Mirror
January 7, 2026
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
तनावमुक्त पुलिसिंग की राह पर मप्र पुलिस
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल। डंडे और रुआब से नहीं, ध्यान से मजबूत होती पुलिसिंग…मध्यप्रदेश पुलिस के इसी सोच आधारित प्रयोग को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिला है। मानसिक स्वास्थ्य को पुलिस सुधार की धुरी बनाने वाले इस नवाचार के लिए पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा को हार्टफुलनेस संस्था द्वारा ‘प्रथम हार्टफुलनेस चेंज मेकर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।

इस सम्मान की घोषणा 21 दिसंबर को हैदराबाद स्थित कान्हा शांतिवनम में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति में की गई थी। बुधवार को पुलिस मुख्यालय भोपाल में हार्टफुलनेस संस्था की ओर से यह सम्मान औपचारिक रूप से प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्था की प्रतिनिधि एवं आईजी प्रशासन श्रीमती रुचिवर्धन मिश्रा ने डीजीपी श्री मकवाणा को अवार्ड सौंपा।

डीजीपी कैलाश मकवाणा के नेतृत्व में मध्यप्रदेश पुलिस ने यह स्पष्ट दृष्टिकोण अपनाया कि प्रभावी पुलिसिंग केवल कानून प्रवर्तन तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक संतुलन, भावनात्मक स्थिरता और संवेदनशील व्यवहार इसकी मजबूत नींव हैं। इसी सोच के तहत वर्ष 2022 से मध्यप्रदेश पुलिस में हार्टफुलनेस मेडिटेशन को व्यवस्थित रूप से लागू किया गया। फरवरी 2025 में हार्टफुलनेस संस्था के साथ हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के माध्यम से इस पहल को और अधिक सुदृढ़ किया गया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के सभी पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में नवआरक्षकों को नियमित ध्यान अभ्यास कराया जा रहा है। वर्तमान में लगभग 1000 प्रशिक्षित हार्टफुलनेस प्रशिक्षक सक्रिय हैं, वहीं पुलिस विभाग अपने इन-हाउस प्रशिक्षक भी तैयार कर रहा है। ध्यान आधारित प्रशिक्षण के सकारात्मक परिणामस्वरूप पुलिसकर्मियों की निर्णय क्षमता, कार्यकुशलता और भावनात्मक संतुलन में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। इसके साथ ही समाज में पुलिस की छवि एक अधिक संवेदनशील और भरोसेमंद संस्था के रूप में उभर रही है।

आईजी प्रशासन रुचिवर्धन मिश्रा ने कहा कि योग, ध्यान और मानसिक कल्याण आधारित यह पहल देश में अपनी तरह का अग्रणी प्रयोग है, जो भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर एक अनुकरणीय मॉडल के रूप में स्थापित हो सकता है। हार्टफुलनेस संस्था ने डीजीपी कैलाश मकवाणा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि करुणा, सेवा और मानवीय मूल्यों पर आधारित यह प्रयास यह संदेश देता है कि अच्छी पुलिसिंग की शुरुआत भीतर से मजबूत और संतुलित पुलिसकर्मी से होती है।

Previous Post

अब सोशल मीडिया की भडक़ाऊ पोस्ट की निगरानी जरूरी है..!

Next Post

6 to 12 January 2026

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post

6 to 12 January 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.