Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

ऑस्ट्रेलिया चोरी छिपे इजराइल को भेज रहा एफ-35 के पार्टस

Politics Mirror by Politics Mirror
July 17, 2025
in विदेश
0
ऑस्ट्रेलिया चोरी छिपे इजराइल को भेज रहा एफ-35 के पार्टस
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


रिपोर्ट से खुलासा, ऑस्ट्रेलिया पर युद्ध अपराध की कार्रवाई करने की मांग
तेहरान।
ईरान-इजराइल युद्ध में अमेरिका इजराइल की मदद तो कर करता ही है, वहीं आस्ट्रेलिया ने भी चोरी छिपे इजराइल को एफ-35 लड़ाकू विमान के पुर्जें भेजे। अब खबर आ रही कि ऑस्ट्रेलिया इजराइल के एफ-35 लड़ाकू विमानों के लिए स्पेयर पार्ट्स भेज रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया गुपचुप तरीके से इजराइल को एफ35 फाइटर जेट के पार्ट्स मुहैया करा रहा है। जांच में पाया गया कि सिडनी से तेल अवीव जाने वाली उड़ानों में भेजे गए माल के कार्गो रिकॉर्ड में विमान के पुर्जे के रूप में दर्ज थे।

रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं है कि सिर्फ दो अलग-अलग शिपमेंट भेजे गए, या फिर ऑस्ट्रेलिया इजराइल के साथ एक बड़ा ट्रेड कर चुका है, जिसके तहत एफ-35 के पुर्जे उसे भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पहली बार 4 जुलाई को यह पुर्जे भेजे गए थे। रिकॉर्ड बताते हैं कि विमान के पुर्जे सिडनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर थाई एयरवेज की उड़ान टीजी472 के कार्गो होल्ड में लोड किए गए थे। यह उड़ान दोपहर 2:50 बजे बैंकॉक के लिए रवाना हुई थी और अल अल की उड़ान एलवॉय82 से जुडक़र तेल अवीव पहुंची, जो 6 जुलाई को उतरी।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विमान के पुर्जों को पैकिंग बताया गया था और उन पर ईएआर99 लिखा था। यह मैसेज साफ तौर पर दिखाता है कि कोई अमेरिकी सामान भेजा जा रहा है। हालांकि पैकेज का वजन केवल एक किलो बताया गया था। दस्तावेज में कहा गया है कि विमान के पुर्जों का स्रोत एफ-35 लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनी लॉकहीड मार्टिन थी। रिपोर्ट में यह कहा गया है, लॉकहीड मार्टिन ही एफ-35 ज्वाइंट स्ट्राइक फाइटर के पुर्जे बनाती है1 इसके अलावा कोई और इसे नहीं बना सकता।

शिपिंग रिकॉर्ड में माल के आपूर्तिकर्ता का नाम ‘आरएएएफ’, यानी रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स बताया गया है। दस्तावेज में माल पाने वाले का पता केवल तेल अवीव-जाफ़ा, इजराइल लिखा है। यह रिपोर्ट बताती है कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार चोरी छिपे इजराइल को फाइटर जेट के पार्ट्स भेज रही है।
आस्ट्रेलिया सरकार पूरी दुनिया को इसके बारे में झूठ बोल रही है। रिपोर्ट में ऑस्ट्रेलिया की सरकार पर युद्ध अपराध में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। गाजा में जारी युद्ध और नागरिकों की बढ़ती मौतों के बीच इजराइल को एफ-35 फाइटर जेट के स्पेयर पार्ट्स देने पर भी सवाल उठ रहे हैं। मानवाधिकार समूह और कुछ सांसदों का कहना है कि इस सप्लाई से इजराइल की सैन्य ताकत और बढ़ेगी, जिससे संघर्ष और गहरा जाएगा। आलोचकों का मानना है कि आस्ट्रेलिया का चोरी छिपे एफ35 के पार्टस भेजना युद्ध में एक पक्षकार माना जाएगा। यह अपराध की श्रेणी में आता है।

Previous Post

सावन माह में भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, हो सकता है नुकसान

Next Post

पूर्व सीएम उमा भारती का भावुक ट्वीट-राहुल लोधी को टिकट देकर एहसान नहीं किया, यह पार्टी की मजबूरी थी

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
पूर्व सीएम उमा भारती का भावुक ट्वीट-राहुल लोधी को टिकट देकर एहसान नहीं किया, यह पार्टी की मजबूरी थी

पूर्व सीएम उमा भारती का भावुक ट्वीट-राहुल लोधी को टिकट देकर एहसान नहीं किया, यह पार्टी की मजबूरी थी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.