Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home परदे के पीछे

परदे के पीछे

Politics Mirror by Politics Mirror
July 15, 2025
in परदे के पीछे
0
परदे के पीछे
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


-दिनेश निगम ‘त्यागी’

मुख्यमंत्री ने बरती सावधानी, मंत्री रहे बेपरवाह….

  • अब प्रदेश के एक संत रावतपुरा सरकार कटघरे में हैं। मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए रिश्वत देने के मामले में सीबीआई ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके कारण रावतपुरा सरकार की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा होने लगी है? हालांकि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद इस संत के प्रति सम्मान कम नहीं हुआ। उन्होंने सागर में वेदांती आश्रम परिसर में लगभग 75 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का निर्माण कराया है। 5 जुलाई को रावतपुरा सरकार के जन्मदिन पर इस प्रतिमा का पूजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आना तय बताया जा रहा था। स्वागत के पोस्टर, बैनर, होर्डिंग तैयार हो गए थे, लेकिन वे नहीं पहुंचे। इसकी वजह रावतपुरा सरकार के खिलाफ दर्ज एफआईआर को माना जा रहा है। बावजूद इसके उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, वरिष्ठ विधायक पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री एवं विधायक भूपेंद्र ठाकुर ने इसकी परवाह नहीं की। वे कई अन्य विधायकों और नेताओं के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। साफ है कि भले ही सीबीआई ने रावतपुरा सरकार पर एफआईआर दर्ज कर ली हो लेकिन इससे न संत के सम्मान में कमी आई और ना ही भक्तों की आस्था पर कोई असर पड़ा है। वेदांती परिसर में भक्तों का ताता दिन भर लगा रहा। हालांकि कांग्रेस इसे लेकर भाजपा पर चुटकी ले रही है।
  • नरोत्तम की राजनीतिक पारी पर कयासों का दौर….
  • प्रदेश सरकार में गृह, जल संसाधन और जनसंपर्क जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे भाजपा के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा पार्टी की मुख्य धारा में आने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं। वे लंबे समय तक पार्टी के लिए संकटमोचक की भूमिका निभाते रहे हैं। उनका कद इतना बढ़ गया था कि वे मुख्यमंत्री के भी दावेदार होते थे और प्रदेश अध्यक्ष पद के भी। इस बार भी वे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए प्रबल दावेदार थे। कैलाश विजयवर्गीय के बाद नरोत्तम प्रदेश के दूसरे ऐसे नेता हैं, जिन्हें केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा में दूसरे नंबर के नेता अमित शाह के नजदीक माना जाता है। नरोत्तम के पास इस समय कोई दायित्व नहीं है। अपनी गलतियों के कारण 2023 का विधानसभा चुनाव वे पहले ही हार चुके हैं। उम्मीद की जा रही थी कि पार्टी नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व नरोत्तम को सौंपेगा, लेकिन नतीजा आया तो बैतूल से भाजपा के विधायक हेमंत खंडेलवाल बाजी मार ले गए। इसके साथ नरोत्तम के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। एक पक्ष का कहना है कि वे भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में जाने की ओर अग्रसर है जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि पार्टी नेतृत्व उनका लगातार उपयोग कर रहा है। हर प्रदेश के चुनाव प्रचार में उन्हें महत्वपूर्ण जवाबदारी दी जाती है। इसलिए उनकी राजनीतिक पारी अभी समाप्त नहीं हुई, वे शीघ्र ही बड़े दायित्व के साथ सामने आएंगे।
  • हेमंत का संकेत, वे ‘गरम’ भी रहेंगे, ‘नरम’ भी….
  • प्रदेश भाजपा को हेमंत खंडेलवाल के रूप में अंतत: नया मुखिया मिल गया। उन्होंने नरोत्तम मिश्रा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ कर भाजपा नेतृत्व, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और संघ का भरोसा हासिल किया। कार्यभार संभालते ही हेमंत ने अपनी प्राथमिकताओं के संकेत दे दिए। यह कह कर उन्होंने सख्त होने के संकेत दिए कि जो नेता पार्टी लाइन से अलग दाएं-बाएं चलेगा, दिक्कत में आएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। दूसरी तरफ खंडेलवाल ने यह कह कर नरम होने का अहसास दिलाया कि समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा और सभी को क्षमता के हिसाब से दायित्व दिया जाएगा। पार्टी कार्यालय के कर्मचारियों से मुलाकात में उन्होंने संवेदनशील होने का परिचय दिया। उन्होंने घोषणा की कि सभी के लिए मेडिकल क्लेम और बीमा की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। कर्मचारियों के बच्चों को स्कॉलरशिप मिलती है, तो प?ाई के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। किसी को बैंक लोन की आवश्यकता होगी तो मैं स्वयं गारंटी देने को तैयार रहूंगा। खंडेलवाल ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में कम शुल्क में भोजन की व्यवस्था करने की बात भी कही। संकेत साफ है कि खंडेलवाल अनुशासन तोडऩे वालों के प्रति सख्त रहेंगे और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के प्रति नरम। वे सुख-दु:ख में भाजपा परिवार के साथ खड़े रह कर संवेदनशीलता का परिचय देंगे।
  • तलाशे जा रहे इन दिग्गजों की मुलाकातों के मायने….
  • भाजपा-कांग्रेस के चार दिग्गजों की मुलाकातों ने प्रदेश की राजनीति गरमा दी है। इन मुलाकातों के मायने तलाशे जा रहे हैं। पहली मुलाकात शिवराज सिंह चौहान और कैलाश विजयवर्गीय के बीच हुई जबकि दूसरी दिग्विजय सिंह और उमंग सिंघार के बीच। शिवराज और कैलाश की इंदौर में बंद कमरे में 18 मिनट की चर्चा हुई। केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर कमरे के बाहर इंतजार कर रही थीं। उनके इंतजार करने की सूचना दी गई तो शिवराज ने उन्हें 5 मिनट और इंतजार करने को कहा। दोनों सीनियर नेताओं ने अकेले में किस विषय पर चर्चा की, इसकी जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन इसकी गूंज राजनीतिक गलियारों में सुनाई पड़ी। इसलिए भी क्योंकि शिवराज-कैलाश के संबंध लंबे समय से मधुर नहीं रहे और दोनों पॉवर में होने के बावजूद कुछ कारणों से असंतुष्ट की श्रेणी में हैं। हालांकि कैलाश ने बाद में कहा कि यह सामान्य मुलाकात थी। ठीक इसी तरह कांग्रेस में दिग्विजय और उमंग के बीच छत्तीस का आंकड़ा जगजाहिर है। दिग्विजय के खिलाफ उमंग कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। लेकिन बदले राजनीतिक माहौल में वे दिग्विजय से उनके घर मिलने पहुंच गए। यह मुलाकात की भी राजनीतिक हलकों में गूंज है। इसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से नाराजगी और कांग्रेस में नए समीकरणों से जोड़ कर देखा जा रहा है।
Previous Post

16 जुलाई को बुधादित्य योग का शुभ संयोग, 5 राशियों को होगा अप्रत्याशित लाभ

Next Post

उद्धव-राज मिलकर चुनाव लड़े तो महाराष्ट्र में बीजेपी को बहुत बड़ा नुकसान होगा?

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
उद्धव-राज मिलकर चुनाव लड़े तो महाराष्ट्र में बीजेपी को बहुत बड़ा नुकसान होगा?

उद्धव-राज मिलकर चुनाव लड़े तो महाराष्ट्र में बीजेपी को बहुत बड़ा नुकसान होगा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.