Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

16 जुलाई को बुधादित्य योग का शुभ संयोग, 5 राशियों को होगा अप्रत्याशित लाभ

Politics Mirror by Politics Mirror
July 15, 2025
in जीवन शैली, धर्म / ज्योतिष
0
16 जुलाई को बुधादित्य योग का शुभ संयोग, 5 राशियों को होगा अप्रत्याशित लाभ
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सोमवार, 16 जुलाई को सावन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। ऐसे में कल के ग्रहपति बुध रहेंगे, जो कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। और कल कर्क राशि में सूर्य का भी गोचर होने जा रहा है, जिससे कल बुध और सूर्य की युति भी कर्क राशि में बनने जा रही है। जिससे कल बुधादित्य योग का निर्माण होने जा रहा है। इसके साथ ही कल चंद्रमा का गोचर मीन राशि में होने जा रहा है। ऐसे में कल गुरु और चंद्रमा के बीच केंद्र योग भी बनेगा। जिससे कल के दिन सूर्यदेव और भगवान गणेशजी की कृपा का लाभ विशेष रूप से कन्या सहित 5 राशियों के जातकों को मिलेगा। ये राशियां कौनसी हैं-

16 जुलाई बुधवार को चंद्रमा का गोचर मीन राशि में होने जा रहा है। और कल बुधवार 16 जुलाई को होने की वजह से दिन के स्वामी ग्रह बुध रहेंगे। और कल सूर्य गोचर कर्क राशि में होने जा रहा है। सूर्य के गोचर से कल कर्क राशि में सूर्य और बुध की युति बनेगी। जिससे कल के दिन बुधादित्य योग का शुभ संयोग बनेगा। कल गुरु और चंद्रमा के बीच केंद्र योग का निर्माण आ रहा है। कल बुधवार होने से दिन के देवता भगवान गणेश होंगे जिससे कल के दिन का महत्व और भी बढ़ जाएगा। इस पर कल वैदिक पंचांग के अनुसार सावन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। ऐसे में कल का दिन बुधादित्य योग और भगवान गणेश की कृपा से कन्या सहित 5 राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। कल इन राशियों को करियर और कारोबार में अप्रत्याशित लाभ मिलने के आसार हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है जबकि परिवार में भी इन राशियों के आनंदमय माहौल रहेगा।

वृषभ राशि के लिए दिन कैसा होगा
वृषभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन लाभदायक रहने वाला है। कल आपको करियर और कारोबार में धन प्राप्ति के नए अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही कल आपको प्रभावशाली लोगों की मदद से मुनाफा कमाने के मौके मिलेंगे। खास बात यह है कि कल आप अपने कार्यों को पूरी गंभीरता से पूरा करेंगे और किसी भी तरह की लापरवाही से बचने का प्रयास करेंगे। इससे आपके काम की तारीफ भी होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रगति के मौके मिलेंगे। इसके साथ ही आपको पदोन्नति का फायदा मिल सकता है। आपके सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी। मान सम्मान में इजाफा होगा। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में आपके सुख शांति रहेगी। परिवार में बड़े भाई बहनों का सहयोग मिलेगा जिससे आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

मिथुन राशि के लिए कैसा रहने वाला है
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल का दिन उम्मीद से बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। कल आपके सोचे हुए काम रफ्तार पकड़ेंगे। नई योजनाओं को लागू करने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे और आपको इसका लाभ भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही कल आपके विरोधी आपकी सफलता से हैरान रहेंगे। शासन और प्रशासन से जुड़े जातकों के लिए कल का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है। राजनीति और समाज से जुड़े जातकों के लिए कल का दिन शुभ रहने वाला है। कल आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही कल पुलिस, सेना, सिक्योरिटी आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। परिवार में आपके कल बेहतर माहौल रहेगा। आपको जीवनसाथी से आर्थिक सहयोग मिलने के आसार हैं।

कर्क राशि के लिए दिन कैसा रहेगा
कर्क राशि के जातकों के लिए कल बुधवार का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। कल भगवान गणेश की कृपा से आपके काम पूरे होंगे। आपकी सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। कारोबार में लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आपके लिए शुभ और मंगलकारी रहने वाली है। इसके साथ ही आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए कल का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं तो कल आपको उम्मीद की किरण दिख सकती है। कल आपको पद और प्रतिष्ठा से जुड़ा लाभ हो सकता है। आपमें आध्यात्मिक चेतना जागृत होगी। दान पुण्य और धर्म कर्म के काम में आपका मन लगेगा। कल आपका कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा हो सकता है जिससे आप प्रसन्न होंगे। परिवार में आपके आनंद का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में मजबूती आएगी। दिन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि के लिए दिन कैसा रहेगा
कन्या राशि वालों के लिए कल का दिन सौभाग्यशाली रहने वाला है। कल आपको पार्टनरशिप में काम करने का लाभ मिलेगा। आपको पार्टनर की मदद से लाभ कमाने के मौके मिलेंगे। अगर थोक में व्यापार करते हैं तो कल आपको बड़ा सौदा मिल सकता है जिसे आप पूरा करने के लिए जी जान लगा देंगे। यह आपको अच्छा मुनाफा देकर जाएगा। इसके साथ ही नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो कल के दिन आप पार्टनरशिप में काम कर सकते हैं आपको फायदा होगा। यही नहीं नया निवेश करने का मन बना रहे हैं तो जीवनसाथी या किसी करीबी के साथ यह कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से कल का दिन अच्छा रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने के आसार हैं।

मकर राशि के लिए दिन कैसा रहेगा
मकर राशि वालों के लिए कल का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। कल आपको करियर और कारोबार में इच्छित सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको साहसिक फैसले से लाभ मिलेगा। आप कल अपने काम की बेहतरी के लिए कठिन और जोखिम भरे फैसले भी ले सकते हैं। कल आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आप अपनी वाक्पटुता से उन्हें प्रभावित कर सकते हैं। इसके साथ ही कल मीडिया, पब्लिकेशकन, लेखन, शोध आदि के क्षेत्रों से जुड़े जातकों को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। कारोबार में छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आपके लिए शुभ और लाभदायक रहने वाली है। परिवार में आपको छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में आपके आनंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी।

Previous Post

जाने-माने एक्टर-डायरेक्टर धीरज कुमार का निधन, 79 की उम्र में ली आखिरी सांस

Next Post

परदे के पीछे

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
परदे के पीछे

परदे के पीछे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.