Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

भोजन के तुरंत बाद चाय पीना हो सकता है नुकसानदेह

Politics Mirror by Politics Mirror
August 20, 2025
in जीवन शैली, स्वास्थ्य
0
भोजन के तुरंत बाद चाय पीना हो सकता है नुकसानदेह
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। भारत में कुछ लोग खाने के तुरंत बाद चाय की चुस्की लेना पसंद करते हैं। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह आदत सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है और पाचन से लेकर पोषण तक पर नकारात्मक असर डाल सकती है। चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन पाचन की गति को धीमा कर देते हैं। इससे गैस, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। टैनिन भोजन से आयरन के अवशोषण में भी बाधा डालता है, जिससे शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। यह खतरा खासतौर पर गर्भवती महिलाओं, किशोरों और शाकाहारी या वीगन आहार लेने वालों में अधिक होता है, क्योंकि इन्हें आयरन की जरूरत अधिक होती है।

चाय के विभिन्न प्रकारों का प्रभाव भी अलग-अलग हो सकता है। काली चाय और हरी चाय में टैनिन की मात्रा अधिक होती है, जो आयरन अवशोषण को काफी कम कर देती है। मसाला चाय में काली चाय के साथ दालचीनी, अदरक और लौंग जैसे मसाले होते हैं, जो पाचन में कुछ लाभ पहुंचा सकते हैं, लेकिन आयरन अवशोषण पर इसका असर फिर भी बना रहता है। खाने के तुरंत बाद चाय पीने से कई समस्याएं हो सकती हैं। चाय की पत्तियों में मौजूद प्राकृतिक अम्ल (एसिडिक तत्व) पेट के एसिड स्तर को बढ़ा देते हैं, जिससे जलन, गैस और असहजता महसूस हो सकती है। जिन लोगों को पहले से पेट की समस्याएं हैं, उनके लिए यह और ज्यादा हानिकारक हो सकता है। इसके अलावा, चाय में मौजूद कुछ तत्व भोजन के प्रोटीन को इस तरह बदल देते हैं कि उसका पाचन कठिन हो जाता है, जिससे पेट भारी लगना, सुस्ती और बदहजमी की शिकायत हो सकती है। टैनिन का एक और नकारात्मक असर यह है कि यह आयरन के अवशोषण को बाधित करता है। यदि आप आयरन से भरपूर आहार भी लें और तुरंत चाय पी लें, तो शरीर उस आयरन का पूरा लाभ नहीं उठा पाता। यह महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष रूप से चिंता का विषय है, क्योंकि उनके शरीर में आयरन की आवश्यकता अधिक होती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि चाय पीना पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं है, बल्कि सही समय का ध्यान रखना जरूरी है। भोजन के कम से कम 30 से 45 मिनट बाद चाय पीना सबसे अच्छा होता है। इस तरह न केवल पाचन बेहतर रहता है, बल्कि शरीर को भोजन से सभी जरूरी पोषक तत्व भी मिल पाते हैं। अगर चाहें तो इस समय अंतराल के बाद हर्बल चाय या कम कैफीन वाली चाय का सेवन भी किया जा सकता है, जो पाचन के लिए हल्की और शरीर के लिए कम हानिकारक होती है।

Previous Post

खराब आदतें और जीवनशैली बना देती हैं हड्डियों को कमजोर

Next Post

12 to 18 august 2025

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post

12 to 18 august 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.