Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

त्रिकोणासन, वृक्षासन और मार्जरी योगासन से दिल रहेगा फिट

Politics Mirror by Politics Mirror
September 6, 2025
in जीवन शैली, स्वास्थ्य
0
त्रिकोणासन, वृक्षासन और मार्जरी योगासन से दिल रहेगा फिट
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोविड-19 के बाद हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामले पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गए हैं। ऐसे में डॉक्टर और योग विशेषज्ञ लगातार लोगों को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दे रहे हैं। योगासन न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक शांति और बेहतर रक्त संचार के जरिए दिल की कार्यक्षमता को भी मजबूत बनाते हैं। योग के जानकारों का कहना है कि त्रिकोणासन, वृक्षासन और मार्जरी तीन ऐसे योगासन हैं जो हृदय रोगों से बचाव में विशेष रूप से लाभकारी हैं। त्रिकोणासन हृदय और पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है। इस आसन को करने से मांसपेशियों में खिंचाव आता है और रक्त प्रवाह बेहतर होता है। फेफड़ों की क्षमता बढऩे से शरीर को अधिक ऑक्सीजन मिलती है, जिससे दिल पर दबाव कम होता है।

इस योगासन का नियमित अभ्यास मोटापे को नियंत्रित करता है, जो हृदय रोगों का प्रमुख कारण है। वृक्षासन मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है। चूंकि तनाव हार्ट अटैक का बड़ा कारक है, इसलिए इसका नियमित अभ्यास हृदय रोग के जोखिम को घटा सकता है। यह योगासन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है, पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करता है और संतुलन व एकाग्रता को बेहतर बनाता है। मार्जरी आसन, जिसे कैट पोज कहा जाता है, रीढ़ और हृदय दोनों के लिए लाभकारी है। इससे शरीर में रक्त प्रवाह सुचारू होता है और दिल को आराम मिलता है। यह आसन फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है, जिससे सांस लेने की प्रक्रिया सुधरती है।

इसके अलावा यह तनाव को कम करता है और पीठ व गर्दन के दर्द में भी राहत पहुंचाता है। योग विशेषज्ञों का मानना है कि इन आसनों का नियमित अभ्यास न केवल हृदय को मजबूत बनाता है बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य को संतुलित रखता है। युवाओं में बढ़ते हृदय रोग के मामलों को देखते हुए योग अपनाना समय की मांग है। सुबह या शाम का समय इन आसनों के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। नियमितता और सही विधि से किया गया योगाभ्यास भविष्य में हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थितियों से बचाव में सहायक हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो आधुनिक जीवनशैली ने इंसान की दिनचर्या को पूरी तरह बदल दिया है। असंतुलित खानपान, तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी ने हृदय रोगों के खतरे को तेजी से बढ़ा दिया है।

Previous Post

बाढ़ प्रभावित राज्यों का पीएम मोदी लेंगे जायजा, कर सकते हैं बड़ी राहत का ऐलान

Next Post

बच्चों में तेजी से बढ़ रही पित्ताशय की पथरी की समस्या

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
बच्चों में तेजी से बढ़ रही पित्ताशय की पथरी की समस्या

बच्चों में तेजी से बढ़ रही पित्ताशय की पथरी की समस्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.