Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

बाढ़ प्रभावित राज्यों का पीएम मोदी लेंगे जायजा, कर सकते हैं बड़ी राहत का ऐलान

Politics Mirror by Politics Mirror
September 6, 2025
in देश
0
बाढ़ प्रभावित राज्यों का पीएम मोदी लेंगे जायजा, कर सकते हैं बड़ी राहत का ऐलान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में बारिश-बाढ़ का जमकर कहर बरसा है। बारिश-बाढ़ के कहर में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। दर्जनों लोग लापता हैं। इसके साथ लोगों के घर, मवेशी और फसलें सब कुछ चौपट हो गया है। पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल जैसे कई राज्य हैं, जहां भारी नुकसान हुआ है। कहां कितना नुकसान हुआ है इसका जायजा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेंगे। इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिये बड़ी राहत का ऐलान कर सकते है। रिपोर्ट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में लगातार बारिश और उससे जुड़ी घटनाओं ने अब तक 500 से अधिक लोगों की जान ले ली है।

जम्मू में बाढ़ और भूस्खलन ने कई गांवों को प्रभावित किया है। बचाव के लिए सेना की मदद ली जा रही है। पंजाब में नदियों के उफान से कई जिलों में पानी भर गया है, खासकर रोपड़, होशियारपुर और फिरोजपुर जैसे इलाके अधिक प्रभावित हैं। हरियाणा के यमुनानगर, करनाल और पानीपत जिलों में खेत जलमग्न हो चुके हैं, और फसलें नष्ट हो गई हैं। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान पर दुख व्यक्त कर चुके हैं उन्होंने मन की बात में इसका जिक्र किया। बाढ़ प्रभावित राज्यों में एनडीआरएफ की टीमें और स्थानीय एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। हजारों हेक्टेयर में खड़ी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, जिससे किसानों को बड़ा आर्थिक झटका लगा है।

रिपोर्टस के अनुसार बारिश-बाढ़ के कहर में कई राज्यों की सडक़ों का जाल टूट गया है। मुख्यमार्गों से गांव के गांव अलग-थलग पड़ गए हैं। सैकड़ों मकान और भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। खासकर मंडी, कांगड़ा, शिमला और कुल्लू जिलों में नुकसान भारी है। वहीं शिमला, मनाली जैसे इलाकों में होटल खाली हैं और हजारों पर्यटक समय से पहले लौट गए हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र से विशेष राहत पैकेज की मांग की है और कहा है कि राज्य दशकों की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा से गुजर रहा है।

Previous Post

सीएम भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, पंजाब में सियासी हलचल तेज

Next Post

त्रिकोणासन, वृक्षासन और मार्जरी योगासन से दिल रहेगा फिट

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
त्रिकोणासन, वृक्षासन और मार्जरी योगासन से दिल रहेगा फिट

त्रिकोणासन, वृक्षासन और मार्जरी योगासन से दिल रहेगा फिट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.