Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

पाक-सऊदी समझौते में लिखा-किसी एक देश पर हमला दोनों देशों पर आक्रमण माना जाएगा

Politics Mirror by Politics Mirror
September 18, 2025
in विदेश
0
पाक-सऊदी समझौते में लिखा-किसी एक देश पर हमला दोनों देशों पर आक्रमण माना जाएगा
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इस्लामाबाद। पाकिस्तान और सऊदी अरब ने बुधवार को अहम रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। ‘स्ट्रैटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट’ नाम के इस समझौते के तहत यदि किसी एक देश पर हमला होता है तो इसे दोनों देशों पर हमला माना जाएगा। यह समझौता पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के सऊदी अरब दौरे के दौरान हुआ। पाकिस्तान के पीएम शहबाज अपने राजकीय दौरे पर रियाद पहुंचे थे, जहां सऊदी क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान ने अल-यमामा पैलेस में उनका स्वागत किया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाक पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि किसी भी तरह की आक्रामकता दोनों देशों के खिलाफ मानी जाएगी। संयुक्त बयान में कहा गया है कि यह समझौता आठ दशकों पुराने रिश्तों, भाईचारे, इस्लामी एकजुटता और साझा रणनीतिक हितों पर आधारित है। इसका मकसद रक्षा सहयोग को और गहरा करना और किसी भी हमले के खिलाफ साझा रोकथाम क्षमता को मजबूत करना है। इसमें साफ तौर पर लिखा है कि किसी एक देश पर आक्रामक कार्रवाई दोनों देशों पर आक्रमण मानी जाएगी।

पाकिस्तान की ओर से पीएम शहबाज के साथ विदेश मंत्री इशाक डार, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब, सूचना मंत्री अताउल्लाह तारड़, पर्यावरण मंत्री मुसादिक मलिक और विशेष सहायक तारिक फातमी मौजूद थे। यह पीएम शहबाज का एक हफ्ते में खाड़ी क्षेत्र का तीसरा दौरा है। इससे पहले वे दो बार कतर गये थे। 11 और 15 सितंबर को जहां उन्होंने इजराइल के हमले के बाद अरब-इस्लामिक देशों की आपात बैठक में हिस्सा लिया।

यह समझौता 9 सितंबर 2025 को कतर की राजधानी दोहा में इजराइल के हमले के ठीक एक हफ्ते बाद हुआ, जिससे खाड़ी देशों में अमेरिकी विश्वसनीयता पर सवाल उठे। सऊदी राजपरिवार के लिए भी यह झटका है, क्योंकि कतर भी अमेरिकी सैन्य अड्डे वाला सहयोगी है। वह अमेरिका के साथ एक नई सैन्य डील चाहता है, जिसमें उसके सुरक्षा की गारंटी हो। सऊदी अरब और ईरान के बीच हाल ही में रिश्ते सामान्य करने की कोशिश हुई थी, लेकिन पाकिस्तान के साथ यह समझौता फिर से ईरान-सऊदी प्रतिस्पर्धा को हवा दे सकता है।

Previous Post

दुर्घटना ग्रस्त होते-होते बचा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का विमान, मचा हडक़ंप

Next Post

रूस की ट्रंप को चेतावनी- भारत-चीन को धमकाया तो अमेरिका की खैर नहीं

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
रूस की ट्रंप को चेतावनी- भारत-चीन को धमकाया तो अमेरिका की खैर नहीं

रूस की ट्रंप को चेतावनी- भारत-चीन को धमकाया तो अमेरिका की खैर नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.