Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड… दो आरोपियों को कोर्ट से सशर्त जमानत

Politics Mirror by Politics Mirror
December 24, 2025
in देश
0
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड… दो आरोपियों को कोर्ट से सशर्त जमानत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पणजी। गोवा की एक कोर्ट ने नाइटक्लब अग्निकांड के दो प्रबंधकों को जमानत दे दी। उन दोनों को इस महीने की शुरूआत में आग लगने की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। इस घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी। जिला न्यायाधीश डी वी पाटकर ने क्लब के दोनों प्रबंधकों को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी, जबकि उन्होंने तीसरे प्रबंधक विवेक सिंह की इसी तरह की अर्जी को खारिज कर दिया। इन तीनों को उत्तरी गोवा के अरपोरा गांव स्थित नाइट क्लब में भीषण आग लगने के एक दिन बाद सात दिसंबर को गिरफ्तार किया था।

सिंघानिया (बार मैनेजर) और ठाकुर (गेट मैनेजर) का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता ने कहा कि जमानत देते समय कोर्ट ने कहा कि आवेदक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मामले के तथ्यों से अवगत किसी भी व्यक्ति को कोई प्रलोभन या धमकी नहीं देंगे। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि राजवीर और प्रियांशु उसकी पूर्व अनुमति के बिना भारत से बाहर नहीं जाएंगे। कोर्ट ने निर्देश दिया कि आरोपी जब भी जरुरत हो, जांच अधिकारी द्वारा पूछताछ के लिए उपलब्ध रहेंगे और जांच में सहयोग करेंगे। जमानत आदेश में कहा गया है, आवेदकों को आरोप पत्र/अंतिम रिपोर्ट दाखिल होने तक, महीने में एक बार जांच अधिकारी या अंजुना पुलिस थाने के मुख्य जांच अधिकारी के सामने पेश होना होगा।

बता दें कि अरपोरा के रोमियो लेन स्थित ‘बर्च बाई रोमियो लेन’ नाइटक्लब में छह दिसंबर को लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें क्लब के दो सह-मालिक गौरव लूथरा और उसके भाई सौरभ लूथरा भी शामिल हैं। दोनों को थाईलैंड से हिरासत में लेकर भारत लाया गया था।

Previous Post

बैतूल-धार को मिला ‘सेहत का संबल’, देश के पहले पीपीपी मेडिकल कॉलेजों की सौगात

Next Post

बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बीच सडक़ पर की पत्नी की हत्या

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बीच सडक़ पर की पत्नी की हत्या

बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बीच सडक़ पर की पत्नी की हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.