Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

मप्र विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, 20 को आयेगा बजट

19 दिन के सत्र में 6 मार्च तक चलेगी सदन की कार्यवाही

Politics Mirror by Politics Mirror
January 15, 2026
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
मप्र विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, 20 को आयेगा बजट
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होगा और 6 मार्च तक चलेगा। 19 दिन के सत्र में 12 बैठकें होंगी और सात दिन अवकाश के चलते बैठकें नहीं होंगी। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होने वाले सत्र में 16 से 20 फरवरी के बीच मोहन यादव सरकार का तीसरा बजट पेश होगा। उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे।

मोहन सरकार के बजट की तैयारियों के बीच विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 16 फरवरी से शुरू होने वाले सत्र में 20 फरवरी तक लगातार सत्र चलेगा। इसके बाद 23 से 27 फरवरी तक सदन की कार्यवाही चलेगी। 6 मार्च तक चलने वाले सत्र मार्च माह में अंतिम दो दिनों में 5 और छह मार्च को बैठकें होंगी। यह सोलहवीं विधानसभा का नौवां सत्र होगा। सत्र के पहले दिन राज्यपाल मंगु भाई पटेल विधानसभा पहुंचेंगे और अभिभाषण के रूप में सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। इसके बाद सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव के जरिए चर्चा की जाएगी।

इन तारीखों में नहीं होंगी बैठकें
विधानसभा के बजट सत्र की बैठकें जिन सात दिनों में नहीं होंगी वे तारीखें-21 फरवरी, 22 फरवरी, 28 फरवरी, एक मार्च, 2 मार्च, 3 मार्च और चार मार्च हैं। पूरे सत्र के दौरान तीन दिन 20 फरवरी, 27 फरवरी और 6 मार्च को अशासकीय कार्यों के लिए भी समय दोपहर बाद डेढ़ बजे से सदन की कार्यवाही का समय तय किया गया है।

स्थगन प्रस्ताव 10 फरवरी तक लिए जाएंगे
विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 4 फरवरी 2026 तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 5 फरवरी 2026 तक ली जाएंगी। स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267 – क के अधीन सूचनाएं विधानसभा में 10 फरवरी 2026 से कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक ली जाएंगी।

Previous Post

ईडी की सुप्रीम कोर्ट में दस्तक… माननीय प. बंगाल के डीजीपी को निलंबित कीजिए

Next Post

स्लॉटर हाउस विवाद…आखिर असली गुनहगारों पर हाथ डालने से परहेज क्यों?

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
स्लॉटर हाउस विवाद…आखिर असली गुनहगारों पर हाथ डालने से परहेज क्यों?

स्लॉटर हाउस विवाद...आखिर असली गुनहगारों पर हाथ डालने से परहेज क्यों?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.