Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

गोवा में दो रूसी महिलाओं की हत्या, आरोप में रुसी नागरिक गिरफ्तार

Politics Mirror by Politics Mirror
January 17, 2026
in देश
0
गोवा में दो रूसी महिलाओं की हत्या, आरोप में रुसी नागरिक गिरफ्तार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पणजी। गोवा में दो रूसी महिलाओं की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे राज्य में हडक़ंप मच गया है। दोनों महिलाओं के शव शुक्रवार को अलग-अलग इलाकों से बरामद किए गए। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड के आरोप में 37 वर्षीय रूसी नागरिक एलेक्सी लियोनोव को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मृतक महिलाओं की पहचान एलेना कस्थानोवा (37) और एलिना वानीवा (37) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि दोनों की हत्या एक ही पैटर्न में की गई। दोनों महिलाओं का चाकू से गला रेता गया था और उनके हाथ शरीर के पीछे की ओर रस्सी से बंधे हुए थे, जिससे हत्या की नृशंसता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब गुरुवार रात अरंबोल इलाके में एक किराए के मकान से एलेना कस्थानोवा का शव बरामद किया गया। मकान मालकिन की शिकायत के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे के बाद हुई। कस्थानोवा आरोपी एलेक्सी लियोनोव की लिव-इन पार्टनर थी और दोनों पिछले करीब एक महीने से उसी मकान में रह रहे थे। पुलिस एक हत्या की जांच में जुटी ही थी कि उसी दौरान घटनास्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर मोरजिम इलाके में दूसरी रूसी महिला एलिना वानीवा का शव मिलने की सूचना मिली। जांच में पता चला कि वानीवा आरोपी और कस्थानोवा दोनों की करीबी दोस्त थी।

पुलिस को दिए गए बयानों के अनुसार, 14 जनवरी को आरोपी और कस्थानोवा के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। कस्थानोवा ने पड़ोस में रहने वाली एक रूसी महिला से बीच-बचाव करने की गुहार लगाई थी, लेकिन उसने हस्तक्षेप करने से मना कर दिया। पड़ोसी महिला ने बाद में कस्थानोवा की चीखें सुनने की बात कही। जब वह कमरे तक पहुंची, तब तक आरोपी पहली मंजिल की बालकनी से कूदकर फरार हो चुका था। पुलिस जांच में सामने आया है कि इसके बाद आरोपी 15 जनवरी की शाम मोरजिम गांव पहुंचा और वहां एलिना वानीवा की भी हत्या कर दी। आरोपी ने दोनों हत्याएं क्यों कीं, इसके पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास, मानसिक स्थिति और आपसी संबंधों की गहराई से जांच कर रही है। इस दोहरे हत्याकांड से गोवा के उन इलाकों में दहशत का माहौल है, जहां बड़ी संख्या में रूसी पर्यटक रहते हैं। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।

Previous Post

परदे के पीछे…भाजपा के पदाधिकारी भाईसाब की हो रही जासूसी!

Next Post

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी को, आडवाणी और जोशी नहीं कर सकेंगे मतदान

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी को, आडवाणी और जोशी नहीं कर सकेंगे मतदान

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी को, आडवाणी और जोशी नहीं कर सकेंगे मतदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.