Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home राजनीतिक चिंतन

भोजशाला..जहां साथ-साथ गूंजेंगी आरती और अजान

Politics Mirror by Politics Mirror
January 23, 2026
in राजनीतिक चिंतन
0
भोजशाला..जहां साथ-साथ गूंजेंगी आरती और अजान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महेश दीक्षित

धार की भोजशाला इस बार किसी कानूनी विवाद या सियासी बयानबाजी के कारण नहीं, बल्कि एक ऐसे दृश्य के कारण चर्चा में है, जो उम्मीद जगाता है और भरोसा लौटाता है। बसंत पंचमी के दिन एक ही परिसर में शंखनाद की ध्वनि भी उठेगी और अजान की दुआ भी। हिंदू समाज सरस्वती की आराधना करेगा, तो मुस्लिम समुदाय नमाज अदा करेगा। वर्षों से विवादों के साये में रही भोजशाला में यह क्षण मानो धर्म के नए, उजले अर्थ की घोषणा है।

अब तक भोजशाला को टकराव की प्रतीक भूमि के रूप में देखा जाता रहा है-कभी मंदिर, कभी मस्जिद के दावों में उलझी पहचान। लेकिन बसंत पंचमी 2026 की तस्वीर यह बताती है कि आस्था केवल अधिकार का आग्रह नहीं, बल्कि संयम, मर्यादा और परस्पर स्वीकार्यता की मांग भी करती है। जब पूजा और नमाज एक-दूसरे की उपस्थिति को स्वीकार करती हैं, तब धर्म अपने सबसे मानवीय रूप में सामने आता है।

बसंत पंचमी ज्ञान, विवेक और सृजन का पर्व है। सरस्वती की आराधना सोच की शुद्धता और संतुलन का प्रतीक है, वहीं नमाज आत्मसंयम, अनुशासन और ईश्वर के प्रति विनम्र समर्पण का संदेश देती है। दोनों आस्थाओं की जड़ में शांति है, वर्चस्व और अहंकार नहीं। धार्मिक प्रतीकों और परंपराओं में भिन्नता के बावजूद, हिंदू और मुस्लिम समाज को जोडऩे वाली कड़ी वही साझा मानवता है, जो भोजशाला में एक साथ पूजा और नमाज का आधार बन रही है।

यह पहल प्रशासनिक संतुलन और संवैधानिक समझदारी की भी मिसाल है। कानून की मर्यादा में रहते हुए सभी आस्थाओं को सम्मान देना आसान नहीं, लेकिन यही लोकतंत्र की सच्ची परीक्षा है। जब व्यवस्था निष्पक्ष दिखाई देती है, तो समाज भी संयम और भरोसे का रास्ता चुनता है। ऐसे दौर में, जब धर्म को अक्सर राजनीति का औजार बना दिया जाता है, भोजशाला का यह दृश्य ताजी हवा के झोंके जैसा है। असल सवाल यह नहीं कि पूजा पहले होगी या नमाज बाद में। असल सवाल यह है कि क्या हम एक-दूसरे की आस्था को केवल सहन नहीं, बल्कि सम्मान भी कर सकते हैं। भोजशाला में बसंत पंचमी का यह प्रयोग इसी प्रश्न का रचनात्मक और सकारात्मक उत्तर है। जब एक ही आंगन में प्रार्थनाओं के दीप जलेंगे और दुआओं के हाथ उठेंगे, तब शायद इतिहास भी नई करवट ले। भोजशाला का यह बसंत याद दिलाता है कि धर्म का सबसे उजला रंग वही है, जो इंसानियत के कैनवास पर उभरता है।

Previous Post

जापान में मोबाइल ऐप दे रहा शादीशुदा रिश्तों को चुनौती

Next Post

नालों का जहर, जबलपुर शहर की थाली में

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
नालों का जहर, जबलपुर शहर की थाली में

नालों का जहर, जबलपुर शहर की थाली में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.