Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

लियो में संजय दत्त के किरदार पर विवाद

Politics Mirror by Politics Mirror
July 19, 2025
in मनोरंजन
0
लियो में संजय दत्त के किरदार पर विवाद
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई। साल 2023 में आई थलापति विजय की फिल्म लियो को जहां दर्शकों ने खूब पसंद किया, वहीं हाल ही में इसमें संजय दत्त के किरदार को लेकर विवाद छिड़ गया। दरअसल, संजय दत्त ने मजाक में डायरेक्टर लोकेश कनगराज से कहा था कि उनके किरदार में अभिनय का ज्यादा स्कोप नहीं था। यह बात सोशल मीडिया पर गलत संदर्भ में वायरल हो गई और इसे गंभीर नाराजगी की तरह पेश किया गया। अब लोकेश ने सफाई देते हुए कहा कि संजय दत्त का वह कमेंट सिर्फ मजाक था और उन्होंने खुद फोन कर कहा कि इसे गलत मत समझा जाए। साथ ही लोकेश ने यह भी माना कि संजय दत्त का किरदार और बेहतर लिखा जा सकता था। उन्होंने कहा कि वह परफेक्ट नहीं हैं और अपनी गलतियों से सीखने की कोशिश करते हैं। लोकेश ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में वह ऐसी कमियों को दूर करेंगे और अपने लेखन को और बेहतर बनाएंगे।

श्वेता त्रिपाठी बनीं प्रोड्यूसर

अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी अब निर्माता की भूमिका में कदम रख रही हैं। उनकी पहली फिल्म ‘मुझे जान न कहो मेरी जान’ समलैंगिक प्रेम कहानी पर आधारित होगी। इस फिल्म का निर्देशन संजय नाग करेंगे जबकि तिलोत्तमा शोम मुख्य भूमिका में होंगी। इसकी शूटिंग साल के अंत तक शुरू होने की संभावना है। श्वेता ने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि यह विषय आज भी समाज में वर्जित माना जाता है। वह चाहती हैं कि इस कहानी को ईमानदारी और संवेदनशीलता से पेश किया जाए ताकि हर तरह के प्यार को स्वीकृति मिल सके। तिलोत्तमा शोम के साथ काम करने को लेकर उन्होंने कहा कि वह शानदार कलाकार हैं और उनके अभिनय से फिल्म और खास बन जाएगी। हाल ही में श्वेता ने थिएटर प्रोड्यूसर के रूप में भी कदम रखा है और उनकी कंपनी ने ब्रिटिश नाटक काक का सफल मंचन किया। वह मंच और पर्दे पर नए और जरूरी विषयों को लाने की कोशिश कर रही हैं।

सेलेब्स की भीड़ पर भडक़ीं सोफी चौधरी

विंबलडन टूर्नामेंट 30 जून से 13 जुलाई तक लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में चला, जहां बॉलीवुड सितारों और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की भारी मौजूदगी ने ध्यान खींचा। जाह्नवी कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, उर्वशी रौतेला, अवनीत कौर और नीना गुप्ता जैसी हस्तियां कैमरे के सामने पोज देती दिखीं। जाह्नवी बॉयफ्रेंड शिखर पहाडय़िा के साथ, सोनम कपूर पति आनंद आहूजा संग, अनुष्का शर्मा-विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस भी पहुंचे। इस पर अभिनेत्री सोफी चौधरी ने नाराजगी जताते हुए लिखा कि विंबलडन दुनिया के सबसे खूबसूरत टूर्नामेंट्स में से एक है, इसे अगला कान्स रेड कार्पेट मत बनाइए। उन्होंने कहा कि वह 30 साल से टेनिस की फैन हैं और स्कूल के दिनों से मैच देखने की प्लानिंग करती थीं। सोफी ने लिखा कि अब लोग सिर्फ इंस्टा पोस्ट के लिए विंबलडन जाते हैं, जबकि पहले लोग सच में खेल के लिए आते थे।

भंसाली की लव एंड वॉर में रणबीर-विक्की की टक्कर

संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म उनके करियर की सबसे भव्य और खास मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इसमें भारतीय सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा और हैरान कर देने वाला सीन तैयार किया जा रहा है। खासतौर पर रणबीर और विक्की के किरदारों के बीच का टकराव फिल्म का मुख्य आकर्षण होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और इसे एक गुप्त, शानदार लोकेशन पर शूट किया जाएगा। भंसाली अपने विशाल सेट्स और भव्य दृश्यों के लिए मशहूर हैं, और इस बार वह अपनी ही बनाई सीमाओं को पार करने की तैयारी में हैं। रणबीर और विक्की जैसे दो दमदार अभिनेताओं की भिड़ंत को वह बड़े परदे पर बेहद खास अंदाज में पेश करेंगे।

Previous Post

कबीर बेदी ने बताई-परवीन बॉबी से रिश्ता टूटने की वजह

Next Post

‘धडक़ 2’ को लेकर मुझे ज्यादा सोचना नहीं पड़ा-बोले सिद्धांत चतुर्वेदी

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
‘धडक़ 2’ को लेकर मुझे ज्यादा सोचना नहीं पड़ा-बोले सिद्धांत चतुर्वेदी

‘धडक़ 2’ को लेकर मुझे ज्यादा सोचना नहीं पड़ा-बोले सिद्धांत चतुर्वेदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.