Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

जस्टिस यशवंत वर्मा पर महाभियोग चलाने का प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष बिरला से मिले शाह

Politics Mirror by Politics Mirror
July 23, 2025
in देश
0
जस्टिस यशवंत वर्मा पर महाभियोग चलाने का प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष बिरला से मिले शाह
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार शाम को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से उनके आवास पर मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया शुरू करने और इससे जुड़े प्रस्ताव के तमाम पहलुओं पर चर्चा हुई। हालांकि इस मुलाकात में क्या बातचीत हुई इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया बावजूद इसके अटकलें लगाई जा रही हैं कि सरकार महाभियोग की दिशा में आगे बढ़ रही है। उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि बिरला के साथ शाह की बैठक में लोकसभा में चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए क्या कुछ किया जा सकता है, इस पर बात हुई।

हम बता दें कि सोमवार को संसद परिसर स्थित लोकसभा अध्यक्ष बिरला के कार्यालय में सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों की एक बैठक हुई थी। इस दौरान संसद में प्रस्ताव पेश करने से जुड़े कानूनी पहलुओं और राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की गई। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी कि प्रस्ताव पर 152 सांसदों के हस्ताक्षर हैं, जो विभिन्न दलों से आते हैं। गौरतलब है कि जस्टिस वर्मा पिछले दिनों उस वक्त चर्चा में आये थे जब उनके सरकारी आवास में नकदी में आग लगने की घटना सामने आई थी। इसके बाद वे भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे थे। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट से उनका तबादला इलाहाबाद हाईकोर्ट कर दिया गया था।

महाभियोग से जुड़े प्रस्ताव पर विपक्षी दलों ने भी सक्रियता दिखाई है। राज्यसभा में भी एक समान प्रस्ताव विपक्ष की ओर से दिया गया है। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में इस विषय पर समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्ताव को मुख्य रूप से लोकसभा में ही आगे बढ़ाया जाएगा।

Previous Post

सिर्फ 15 महीने नए बंगले में रह पाए धनखड़, अब टाइप 8 बंगले में होंगे शिफ्ट

Next Post

एक्सरसाइज खराब नींद की समस्या के लिए असरदार इलाज

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
एक्सरसाइज खराब नींद की समस्या के लिए असरदार इलाज

एक्सरसाइज खराब नींद की समस्या के लिए असरदार इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.