Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

ट्रंप का दावा-गाजा को हमने पैसा, खाना बहुत सारी चीजें दीं, नहीं तो लोग भूख से मर जाते

Politics Mirror by Politics Mirror
July 28, 2025
in विदेश
0
ट्रंप का दावा-गाजा को हमने पैसा, खाना बहुत सारी चीजें दीं, नहीं तो लोग भूख से मर जाते
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एडिनबर्ग। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा पट्टी में मानवीय संकट और भुखमरी से संबंधित मौतों की खबरों पर अफसोस जताया है और कहा कि अमेरिका ने गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन को कथित तौर पर 6 करोड़ डॉलर का दान दिया, लेकिन किसी अन्य देश ने कुछ नहीं दिया। गाजा में बच्चे भूख से मर रहे हैं। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्कॉटलैंड की चार दिवसीय यात्रा पर ट्रंप से इस बारे में पूछा तो उन्होंने इन तस्वीरों को भयानक बताया, लेकिन ट्रंप ने तुरंत अपनी बात बदलते हुए कहा कि वह लोग खाना हड़प रहे हैं। भले ही ट्रंप ने यह नहीं बताया कि उनका इशारा किस ओर था, लेकिन माना जा रहा है कि इशारा संभवत: हमास की ओर था, जिस पर इजराइल अक्सर अपने फायदे के लिए सहायता सामग्री चुराने का आरोप लगाता रहा है। ट्रंप ने कहा कि ऐसा करने पर आपको थोड़ा बुरा लगता है, और आप जानते हैं, दूसरे देश भी कुछ नहीं दे रहे। हमारे अलावा किसी ने कुछ नहीं दिया। हम बहुत सारा पैसा, खाना, चीजें दे रहे हैं। सच कहूं तो मुझे लगता है कि अगर हम वहां नहीं होते, तो लोग भूख से मर जाते।

भुखमरी से संबंधित मौतों की खबरों पर व्यापक आलोचना के बीच इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि अगर वह न होते तो हालात और बदतर होते। गाजा में सहायता प्रणाली में कई बदलावों को मंजूरी देने के साथ ही उन्होंने कहा कि अगर वह न होते, तो गाजा के लोग बहुत पहले ही भूख से मर गए होते। नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में कोई भुखमरी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इजराइल ने अंतरराष्ट्रीय कानून की ओर से निर्धारित मात्रा में सहायता को गाजा पट्टी में प्रवेश करने की अनुमति दी, जो करीब 1.9 मिलियन टन राहत सामग्री के बराबर है। इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा कि इजराइल ने युद्ध की पूरी अवधि के दौरान मानवीय सहायता को सक्षम किया, वर्ना गाजा में कोई नहीं होता।

Previous Post

बायोग्राफर माइकल का दावा- अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के संबंध एपस्टीन से थे

Next Post

मप्र विधानसभा का मानसून सत्र-दिवंगत नेताओं को दी श्रद्धांजलि, सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
मप्र विधानसभा का मानसून सत्र-दिवंगत नेताओं को दी श्रद्धांजलि, सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित

मप्र विधानसभा का मानसून सत्र-दिवंगत नेताओं को दी श्रद्धांजलि, सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.