Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ की उसी बैरक में हैं, जहां गैंगस्टर छोटा राजन सजा काट चुका है

Politics Mirror by Politics Mirror
February 12, 2026
in मनोरंजन
0
एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ की उसी बैरक में हैं, जहां गैंगस्टर छोटा राजन सजा काट चुका है
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। चर्चित बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों तिहाड़ जेल में हैं। एक्टर को करीब 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सजा सुनाई है, जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा। जेल की सलाखों के पीछे राजपाल यादव को अब बॉलीवुड की मदद मिल रही है, लेकिन फिलहाल तो वह आम कैदी की तरह तिहाड़ की जेल नंबर-2 में सजा काट रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजपाल यादव को तिहाड़ जेल में कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है। राजपाल जेल की उसी बैरक में हैं, जहां कभी छोटा राजन और नीरज बवाना जैसे गैंगस्टर्स को रखा गया था। बताया जाता है कि राजपाल भी ज्यादातर वक्त शांत रहते हैं और कानूनी प्रक्रिया पर ध्यान दे रहे हैं। तिहाड़ एशिया की सबसे बड़ी जेलों शुमार है और यहां कैदियों के लिए तय नियम बेहद सख्त होते हैं। किसी भी बंदी की तरह राजपाल को भी जेल मैनुअल के मुताबिक ही रहना पड़ रहा है।

सूत्रों के मुताबिक सुबह ठीक 6 बजे राजपाल बैरक से बाहर आते हैं, जहां उन्हें नित्य क्रिया के बाद चाय और नाश्ता दिया जाता है। दिन भर जेल के अंदर रहने के बाद शाम 6 बजे उन्हें रात का खाना दिया जाता है। खाने-पीने की व्यवस्था जेल की ओर से तय मेन्यू के मुताबिक मिलती है, जिसमें दाल, सब्जी, रोटी और चावल शामिल हैं। हाई सिक्योरिटी वार्ड होने के कारण जेल के अन्य कैदी उनसे मिलने को उत्सुक रहते हैं, लेकिन सख्त सुरक्षा के चलते किसी को भी उनके पास नहीं आने दिया जा रहा है। एक्टर का इस तरह जेल में होना उनके फैंस के लिए चौंकाने वाला है, लेकिन तिहाड़ में नियम सबके लिए समान हैं। बता दें राजपाल ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब पांच करोड़ रुपए उधार लिए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, जिससे भारी नुकसान हुआ1 लोन चुकाने में असमर्थ होने पर ब्याज और पेनल्टी बढ़ते गए और आउटस्टैंडिंग अमाउंट करीब 9 करोड़ हो गया। राजपाल ने कई चेक जारी किए, लेकिन वे डिसऑनर हो गए। नतीजन उन्हें जेल जाना पड़ा है।

Previous Post

अपराध पर आधी रात पुलिस का बड़ा प्रहार

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने कहा-वांगचुक के बयानों की गलत व्याख्या कर रही मोदी सरकार

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
सुप्रीम कोर्ट ने कहा-वांगचुक के बयानों की गलत व्याख्या कर रही मोदी सरकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा-वांगचुक के बयानों की गलत व्याख्या कर रही मोदी सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.