भोपाल। सावन की रिमझिम फुहारों के बीच भोपाल में इस बार भक्तिरस की गंगा बहेगी। कल 3 अगस्त को श्री श्याम अलबेला झूलन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव सुबह 11 बजे से स्वागत गार्डन, हलालपुरा, लालघाटी स्थित परिसर में आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार श्री श्याम ताली संकीर्तन परिवार भोपाल के इस आयोजन में रास, राग और रंगों से सजे झूले पर ठाकुर जी को विराजमान कर भक्तजन प्रेम, समर्पण और भक्ति की डोर से उन्हें झुलाएंगे। भजन कलाकार नागपुर के गीतांश डालमिया और दिल्ली सोनम समता अपने भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो देंगे।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए दोपहर 2 बजे से प्रभु भोग प्रसाद की ‘श्याम रसोई’ का भी आयोजन किया है। आयोजकों के अनुसार यह न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि एक भावात्मक मिलन है, जहां श्याम नाम की मस्ती और भक्ति की गंगा बहेगी। ‘श्याम सेवक म्यूजिकल ग्रुप’ और ‘रिंकू रिदम इवेंट्स’ की विशेष प्रस्तुति भक्ति संगीत की प्रस्तुति के लिए ‘श्याम सेवक म्यूजिकल गु्रप’ और ‘रिंकू रिदम इवेंट्स’ विशेष रूप से मंच पर रहेंगे। संगीत की हर धुन और शबद में ठाकुर श्री श्याम का भाव प्रतिध्वनित होगा।







