Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

एक और पाकिस्तान प्रेमी यू-ट्यूबर गिरफ्तार, व्हाटसएप पर भेजता था सूचनाएं

Politics Mirror by Politics Mirror
October 3, 2025
in देश
0
एक और पाकिस्तान प्रेमी यू-ट्यूबर गिरफ्तार, व्हाटसएप पर भेजता था सूचनाएं
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पलवल। हरियाणा की यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बाद पाक प्रेमियों की लाइन लग गई। एक के बाद कई गिरफ्तारियां हुई हैं। इसी कड़ी में पिता के साथ अस्पताल चलाने वाले यू-ट्यूबर को हरियाणा की सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हथीन उपमंडल के कोट गांव निवासी वसीम के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी 26 सितंबर को जासूसी के आरोप में पकड़े गए आलीमेव गांव निवासी तौफीक से पूछताछ के बाद की गई। बता दें कि हरियाणा से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में कैथल, पानीपत, हिसार, नूंह और पलवल से युवक गिरफ्तार किए गए हैं। पंजाब से मामले का खुलासा होने के बाद हरियाणा से बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां हुई हैं।

सीआईए पलवल प्रभारी पीएसआई दीपक गुलिया ने बताया कि हिसार की ज्योति मल्होत्रा की तरह ही आरोपी यूट्यूब चैनल चलाता था। और पिता गांव में अस्पताल चलाते हैं और उनकी रिश्तेदारी पाकिस्तान में है। वसीम 2021 में पाकिस्तान जाने के लिए वीजा बनवाने के दौरान पाकिस्तान दूतावास में तैनात दानिश और एक अन्य कर्मचारी के संपर्क में आया था। पिछले चार साल से वसीम व्हाट्सएप के जरिए लगातार इन अधिकारियों के संपर्क में था।

उन्होंने बताया कि जांच टीम को वसीम के फोन से कुछ व्हाट्सएप चैट मिली हैं, जबकि कुछ चैट उसने डिलीट कर दी थीं। इन डिलीट की गई चैट्स को साइबर तकनीक की मदद से रिकवर किया जा रहा है, ताकि पता चल सके कि उसने पाकिस्तान को कौन-कौन सी संवेदनशील जानकारियां भेजी थीं। वसीम ने दिल्ली जाकर उन्हें एक सिम कार्ड भी मुहैया कराया था। हालांकि, वसीम के परिजनों का कहना है कि वह कभी पाकिस्तान नहीं गया। तौफीक को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जबकि वसीम को पूछताछ के लिए अदालत से रिमांड पर लिया गया है। वसीम एक यू-ट्यूब चैनल भी चलाता है और बाकी समय में अपने पिता के अस्पताल में मदद करता है। वसीम का नाम अब शहर थाने में तौफीक के खिलाफ दर्ज देशद्रोह के मामले में जोड़ दिया गया है।

Previous Post

आलू में कौनसा विटामिन पाया जाता है?

Next Post

पेशावर में धमाका, 9 की मौत, मरने वालों में अधिकतर पुलिस के अधिकारी

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
पेशावर में धमाका, 9 की मौत, मरने वालों में अधिकतर पुलिस के अधिकारी

पेशावर में धमाका, 9 की मौत, मरने वालों में अधिकतर पुलिस के अधिकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.