आलू यह नाम सुनते ही हमारे मन में रोज़मर्रा के खाने की सबसे ज़रूरी और पसंदीदा सब्ज़ी की तस्वीर बन जाती है। भारत हो या दुनिया का कोई भी कोना, आलू का जादू हर प्लेट में किसी न किसी रूप में ज़रूर दिखता है। लेकिन जब सवाल उठता है-आलू में कौन सा विटामिन पाया जाता है? तो इसका
बहुत से लोग आलू को सिर्फ़ कार्बोहाइड्रेट या स्टार्च का भंडार मानते हैं, जबकि सच्चाई इससे कहीं आगे है। सबसे पहले समझते हैं कि आलू में मुख्य रूप से विटामिन-सी पाया जाता है। यह वही विटामिन है जो हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मज़बूत करता है, स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है, घावों को जल्दी भरने में मदद करता है और शरीर को फ्री-रैडिकल्स से बचाता है।
विटामिन-सी के अलावा आलू में थोड़ी मात्रा में विटामिन-बी काम्पलेक्स (जैसे बी-1, बी-3, बी-6) भी पाया जाता है। ये विटामिन हमारे शरीर की ऊर्जा बनाने की प्रक्रिया (मेटाबोलिज्म) में बेहद ज़रूरी भूमिका निभाते हैं। आलू में खनिज (मिनरल्स) जैसे पोटैशियम, आयरन और मैग्नीशियम भी पाए जाते हैं। पोटैशियम हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और हार्ट हेल्थ के लिए अहम है। आलू के छिलके में फाइबर भी भरपूर मात्रा में मिलता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।
ज्यादातर लोग सोचते हैं कि आलू खाने से मोटापा बढ़ता है। लेकिन सच ये है कि आलू अपने आप में मोटापा बढ़ाने वाला नहीं है। असल में, जब हम आलू को तला-भुना, ऑयली या डीप फ्राई करके खाते हैं, तब वो कैलोरी और फैट में बदल जाता है। जबकि उबला हुआ या स्टीम किया हुआ आलू तो डाइटिंग और हेल्दी ईटिंग प्लान में भी शामिल किया जाता है।
आसान भाषा में कहें तो, आलू सिर्फ़ स्टार्च की थैली नहीं है, बल्कि इसमें मौजूद विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्व हमारी सेहत को कई तरह से फायदा पहुँचाते हैं। आलू हमारी स्किन को हेल्दी रखता है। इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है। थकान को कम करता है। इसके अलावा हार्ट और नर्वस सिस्टम को सपोर्ट करता है। कहने का मतलब है कि जीवन के लिये अत्यंत चमत्कारी और लाभकारी है।







