Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

कक्षा 4 के बच्चों का पढ़ाया जा रहा था सुभाष चंद्र बोस अंग्रेजों से डरकर जर्मनी भागे थे

केरल के शिक्षा मंत्री माना-ऐतिहासिक त्रुटि हुई है, एससीईआरटी को सुधार के लिये लिखा

Politics Mirror by Politics Mirror
August 19, 2025
in देश
0
कक्षा 4 के बच्चों का पढ़ाया जा रहा था सुभाष चंद्र बोस अंग्रेजों से डरकर जर्मनी भागे थे
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

तिरुवानंतपुरम। केरल के कक्षा 4 के बच्चों को पढ़ाया जा रहा था कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंग्रेजों से डरकर जर्मनी भाग गए थे। राज्य के सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कहा कि शिक्षक पुस्तिका के मसौदे में स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में तथ्यात्मक त्रुटि के लिए जिम्मेदार पैनल सदस्य पर भविष्य में शैक्षणिक कार्य करने पर रोक लगाई जाएगी।

शिवनकुट्टी ने फेसबुक पर एक ‘पोस्ट’ के जरिए स्वीकार किया कि चौथी कक्षा के पर्यावरण अध्ययन शिक्षकों की संशोधित पुस्तिका के मसौदे में नेताजी के बारे में एक ‘ऐतिहासिक अशुद्धि थी। उन्होंने कहा कि इस त्रुटि के लिए केरल राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) का एक सदस्य जिम्मेदार है। शिवनकुट्टी ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद एससीईआरटी को निर्देश दिया गया कि वह इस त्रुटि को सुधारे और सटीक ऐतिहासिक विवरणों के साथ पुस्तिका को पुन: प्रकाशित करे।

उन्होंने बताया कि संशोधित संस्करण आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। आरएसएस से जुड़े अखिल भारतीय विद्या परिषद ने कहा कि किताब में और भी कई गलतियां हैं। एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव श्रवण बी राज ने कहा कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ करना सीपीआई(एम) का हमेशा से ही अजेंडा रहा है। कई ऐसी भी किताबें हैं जिनमें झारखंड और असम के नक्शे से ही हटा दिया गया है। यह वामपंथी दलों का अजेंडा है कि वे देश की एकता और अखंडता को तार-तार कर दें। शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी ने कहा, राज्य सरकार का रवैया केंद्र सरकार जैसा नहीं है, जो राजनीतिक उद्देश्यों के लिए ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करती है। इस पाठ्यक्रम संशोधन के दौरान हमने बच्चों के सामने संवैधानिक लक्ष्यों को यथार्थपरक रूप से स्थापित करने वाले ऐतिहासिक तथ्य प्रस्तुत करने की नीति का पालन किया है और हम ऐसा करना जारी रखेंगे।’

Previous Post

एनडीए ने राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर डीएमके को चिंता में डाला

Next Post

महामंडलेश्वर किन्नर डॉ लक्ष्मी नारायण ने कहा-ट्रांसजेंडर बच्चों को घर में रखेंगे, तो किन्नर समूह नहीं बनेंगे

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
महामंडलेश्वर किन्नर डॉ लक्ष्मी नारायण ने कहा-ट्रांसजेंडर बच्चों को घर में रखेंगे, तो किन्नर समूह नहीं बनेंगे

महामंडलेश्वर किन्नर डॉ लक्ष्मी नारायण ने कहा-ट्रांसजेंडर बच्चों को घर में रखेंगे, तो किन्नर समूह नहीं बनेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.