Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश इंदौर

महामंडलेश्वर किन्नर डॉ लक्ष्मी नारायण ने कहा-ट्रांसजेंडर बच्चों को घर में रखेंगे, तो किन्नर समूह नहीं बनेंगे

मप्र सरकार से किन्नर कल्याण बोर्ड बनाने की मांग

Politics Mirror by Politics Mirror
August 19, 2025
in इंदौर, मध्यप्रदेश
0
महामंडलेश्वर किन्नर डॉ लक्ष्मी नारायण ने कहा-ट्रांसजेंडर बच्चों को घर में रखेंगे, तो किन्नर समूह नहीं बनेंगे
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इंदौर। महामंडलेश्वर और किन्नर आचार्य डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने मध्यप्रदेश सरकार से किन्नर कल्याण बोर्ड की मांग करते हुये कहा है कि जो लोग अपने ट्रांसजेंडर (किन्नर) बच्चों को किन्नर बाड़े में छोड़ जाते हैं, वे ही किन्नर समूहों के बनने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि अगर परिवारों ने इन बच्चों को स्वीकार करना शुरू कर दिया तो किन्नर समूह खुद-ब-खुद समाप्त हो जाएंगे। किन्नर आचार्य डॉ त्रिपाठी इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने किन्नरों द्वारा बधाई लेने की प्रथा का भी जोरदार समर्थन किया।

डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि लोग अपने मासूम ट्रांसजेंडर बच्चों को तो छोड़ जाते हैं, लेकिन बाद में किन्नरों की आजीविका के लिए पर्याप्त दानराशि नहीं देना चाहते। उन्होंने भावुक होकर कहा, किजब वे बच्चे बड़े होकर किन्नर बनते हैं तो सोचिए समाज के लिए उनके मन में कैसी भावनाएं पनपती होंगी? उन्होंने इंदौर का उदाहरण देते हुए बताया कि यहाँ भी कई माता-पिता दूध पीते बच्चों को छोड़ गए, जिन्हें पाल-पोसकर और पढ़ा-लिखाकर हमने बड़ा किया गया।

समाज करता है किन्नर बच्चों से भेदभाव
उन्होंने कहा कि समाज के अन्य लोगों की तरह सभी किन्नर भी एक जैसे नहीं होते। किन्नर बच्चों से परिवार-समाज में आज भी भेदभाव होता है। उन्होंने अपनी निजी कहानी साझा करते हुए बताया कि वे एक ब्राह्मण परिवार में पैदा हुईं, पढ़ी-लिखी और योग्य थीं, लेकिन फिर भी समाज ने उन्हें न तो समानता का हक दिया और न ही नौकरी। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, जो लोग किन्नरों को पर्याप्त बधाई राशि नहीं देते, उन्हें समझना चाहिए कि घोड़ा घास से दोस्ती करेगा तो खाएगा क्या?

किन्नर कल्याण बोर्ड की मांग
डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि आजकल अधिकांश किन्नर सनातन धर्म की राह पर चल पड़े हैं। उन्होंने कहा, सनातन धर्म में सम्मान है और स्वाभिमान है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किन्नर शैव संप्रदाय के अधीन शिव के गण माने जाते हैं।
उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार से तत्काल किन्नर कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर एक्ट को अनुमति दे दी है और संसद में भी यह पारित हो चुका है, लेकिन मध्य प्रदेश में इस पर फैसला लंबित है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में यहां पर इस मुद्दे पर काम बहुत धीमा है।

किन्नर समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने हों प्रयास
किन्नर समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों पर बात करते हुए डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि वे तपिश फाउंडेशन जैसे संगठनों के साथ मिलकर वेदांता, हिंदू, अपोलो, गोदरेज, पेप्सिको और फ्लिपकार्ट जैसे बड़े समूहों में ट्रांसजेंडर लोगों को सम्मानजनक नौकरी दिला रही हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि आगामी उज्जैन सिंहस्थ में किन्नर अखाड़े के लिए सरकार से स्थायी जमीन की मांग की जाएगी, ताकि वहाँ किन्नरों का आश्रम और अर्धनारीश्वर भगवान का विशाल मंदिर बनाया जा सके।

Previous Post

कक्षा 4 के बच्चों का पढ़ाया जा रहा था सुभाष चंद्र बोस अंग्रेजों से डरकर जर्मनी भागे थे

Next Post

ममता का चुनावी दांव… सरकार प्रवासी मजदूरों को हर महीने 5 हजार देगी

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
ममता का चुनावी दांव… सरकार प्रवासी मजदूरों को हर महीने 5 हजार देगी

ममता का चुनावी दांव... सरकार प्रवासी मजदूरों को हर महीने 5 हजार देगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.