Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

कांग्रेस का सदन के भीतर-बाहर जमकर हंगामा, सदन की कार्यवाही 4 अगस्त तक स्थगित

मप्र विधानसभा में लगे ‘विजय शाह इस्तीफा दो’ के नारे

Politics Mirror by Politics Mirror
August 1, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
कांग्रेस का सदन के भीतर-बाहर जमकर हंगामा, सदन की कार्यवाही 4 अगस्त तक स्थगित
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवे दिन शुक्रवार को भी विपक्ष के विधायकों ने सदन के भीतर-बाहर जमकर हंगामा किया। जिसके चलते कार्यवाही एक बार 10 मिनट और दूसरी बार आधे घंटे के लिए स्थगित करने पड़ी। इसके बाद भी विपक्ष ने हंगामा करना बंद नहीं किया तो विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन की कार्यवाही 4 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी।

इसके पहले विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही जैसे ही मंत्री विजय शाह विभागीय सवालों का जवाब देने सदन में पहुंचे, शाह को देखकर विपक्ष के विधायक भडक़ गए और उन्होंने ‘विजय शाह इस्तीफा दो’ के नारे लगाने शुरू कर दिये। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों में बहस हो गई। हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष ने 10 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। बाहर आए कांग्रेस विधायकों ने गर्भ गृह में नारेबाजी जारी रखी। इसके बाद जब हंगामा नहीं रूका तो सदन की कार्यवाही भी बाद में दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। जब विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने फिर विजय शाह का मामला उठाया। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जो पार्टी पाकिस्तान की भाषा बोलती है वह ऐसी बात कैसे कर सकती है। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष कार्यवाही के लिए सदन से आग्रह करते रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने हंगामे के बीच ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा शुरू कराई। भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह ने पहले ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पढ़ा।

Previous Post

उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, 21 अगस्त तक भरे जायेंगे नामांकन

Next Post

मालेगांव ब्लास्ट : योगी और भागवत को भी फंसाने की थी साजिश

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
मालेगांव ब्लास्ट : योगी और भागवत को भी फंसाने की थी साजिश

मालेगांव ब्लास्ट : योगी और भागवत को भी फंसाने की थी साजिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.