Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

चेतावनी मिलते ही धनखड़ ने दे दिया था इस्तीफा, उन्हे आशंका थी कुछ बड़ा होगा?

Politics Mirror by Politics Mirror
July 25, 2025
in देश, राजनीति इन दिनों
0
चेतावनी मिलते ही धनखड़ ने दे दिया था इस्तीफा, उन्हे आशंका थी कुछ बड़ा होगा?
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद से ही घर का सामान पैक करना शुरु कर दिया था। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश यात्रा से लौटने के बाद नये उपराष्ट्रपति के नाम की घोषणा की जा सकती है। धनखड़ के लिए सरकारी अधिकारी टाइप 8 बंगले की तलाश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि उनका अचानक इस्तीफा इस बात के संकेत देता है कि उनके पास कोई और विकल्प नहीं बचा था, क्योंकि सरकार जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ लाए गए विपक्ष के प्रस्ताव को स्वीकारने के अगले दिन अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही थी।
अगर ऐसा होता तो धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आसानी से पास हो जाता, क्योंकि एनडीए के पास जरूरी आंकड़े हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र बताते हैं कि राज्यसभा सचिवालय के एक पदाधिकारी के जरिए सोमवार को धनखड़ को संदेश पहुंचाया गया था कि तुरंत पद छोड़ दें या अगले दिन अविश्वास प्रस्ताव का सामना करें। इसे चुनौती देने के बजाय धनखड़ राष्ट्रपति भवन पहुंचे और इस्तीफा सौंप दिया। रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस वर्मा के खिलाफ विपक्ष का पत्र स्वीकार करने के बाद धनखड़ से सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारी संपर्क नहीं कर पा रहे थे, जिसके चलते उन्होंने सोमवार शाम हुई बीएसी (बिजनेस एडवाइजरी मीटिंग) से दूरी बना ली।

विपक्ष साझा उम्मीदवार उतार सकता है
सूत्र बताते हैं कि विपक्षी इंडी गठबंधन उपराष्ट्रपति के चुनाव में साझा उम्मीदवार उतार सकता है। हालांकि सभी घटक दलों से विचार-विमर्श के बाद ही इस पर अंतिम निर्णय किया जाएगा। विपक्षी गठबंधन के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर यह भावना है कि इसमें उम्मीदवार उतारा जाए, चाहे नतीजे कुछ भी हों, क्योंकि ऐसा करने से राजनीतिक संदेश जाएगा। जगदीप धनखड़ ने बीते सोमवार शाम स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि उनके इस्तीफे के पीछे के कारणों को लेकर लगातार अटकलों का दौर जारी है। अब खबरें हैं कि राजनीतिक गलियारों में भी उनके अचानक पद छोडऩे के मुद्दा ठंडे बस्ते में चला गया है। एक ओर जहां सरकार इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। वहीं, विपक्ष भी बिहार एसआईआर पर विरोध प्रदर्शन और सदन में नारेबाजी के बीच इस्तीफे के मुद्दे पर चर्चा छोड़ता नजर आ रहा है। हालांकि, इस्तीफे के बाद से धनखड़ मीडिया के सामने नहीं आए हैं।

Previous Post

शरीर के हर दर्द और घाव का कारगार उपचार हैं शिरीष के फूल-पत्तियां

Next Post

फ्रांस देगा फिलिस्तीन को देश की मान्यता, हमास हुआ गदगद, इजरायल भडक़ा

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
फ्रांस देगा फिलिस्तीन को देश की मान्यता, हमास हुआ गदगद, इजरायल भडक़ा

फ्रांस देगा फिलिस्तीन को देश की मान्यता, हमास हुआ गदगद, इजरायल भडक़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.