Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

फ्रांस देगा फिलिस्तीन को देश की मान्यता, हमास हुआ गदगद, इजरायल भडक़ा

Politics Mirror by Politics Mirror
July 25, 2025
in विदेश
0
फ्रांस देगा फिलिस्तीन को देश की मान्यता, हमास हुआ गदगद, इजरायल भडक़ा
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन। फ्रांस फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देगा। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के इस फैसले ने वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है। गाजा में जारी युद्ध और वहां भूख से मरते लोगों की बढ़ती त्रासदी के बीच यह फैसला शांति के लिए उम्मीद की एक नई किरण भी माना जा रहा है। एक्स पर मैक्रों ने लिखा, गाजा में युद्ध का रुकना और आम नागरिकों की जान बचाना आज सबसे जरूरी है। फ्रांस अब फिलिस्तीन को एक राज्य के रूप में मान्यता देगा। इस आशय की घोषणा दुनिया के सबसे बड़े कूटनीतिक मंच संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस सितंबर होने की संभावना है।

इस मामले में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह फैसला आतंकवाद को इनाम देने जैसा है। एक फिलिस्तीनी राज्य, वर्तमान हालातों में, इजरायल के खिलाफ हमले की जमीन बन सकता है। वहीं हमास ने इस कदम का स्वागत किया। उसने कहा, ‘हमारे उत्पीडि़त लोगों के लिए न्याय पाने और उनके आत्मनिर्णय के वैध अधिकार का समर्थन करने और उनके सभी कब्जे वाले क्षेत्रों पर एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना की दिशा में सकारात्मक कदम है।

वहीं फिलिस्तीनी प्राधिकरण ने मैक्रों के फैसले का स्वागत किया है। दूसरी ओर, फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास को गुरुवार को आधिकारिक पत्र सौंपा गया। पीएलओ के उपाध्यक्ष हुसैन अल शेख ने मैक्रों को धन्यवाद देते हुए कहा, यह फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति फ्रांस की प्रतिबद्धता और फिलिस्तीनी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार का समर्थन है।

140 से ज्यादा देश दे चुके हैं मान्यता
यह फैसला भले ही प्रतीकात्मक हो, लेकिन इसके मायने बहुत गहरे हैं। यूरोप के सबसे प्रभावशाली देशों में से एक फ्रांस का यह कदम इजरायल पर कूटनीतिक दबाव को और बढ़ाता है। 140 से अधिक देश पहले ही फिलिस्तीन को मान्यता दे चुके हैं, लेकिन फ्रांस अब तक का सबसे बड़ा पश्चिमी देश है जो ऐसा कर रहा है। इससे इजरायल खुश नहीं है।

Previous Post

चेतावनी मिलते ही धनखड़ ने दे दिया था इस्तीफा, उन्हे आशंका थी कुछ बड़ा होगा?

Next Post

कर्नल सोफिया कुरैशी मामला: मुसीबत में मंत्री विजय शाह, एसआईटी ने दर्ज किये बयान

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
कर्नल सोफिया कुरैशी मामला: मुसीबत में मंत्री विजय शाह, एसआईटी ने दर्ज किये बयान

कर्नल सोफिया कुरैशी मामला: मुसीबत में मंत्री विजय शाह, एसआईटी ने दर्ज किये बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.