Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

कभी साइकल पर चलने वाले यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के ठिकानों पर ईडी का छापा

Politics Mirror by Politics Mirror
December 19, 2025
in देश
0
कभी साइकल पर चलने वाले यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के ठिकानों पर ईडी का छापा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के एक छोटे से गांव से निकले अनुराग द्विवेदी की जिंदगी रातोंरात बदल गई। कभी साधारण परिवार में पले-बढ़े और साइकिल से स्कूल जाने वाले अनुराग आज करोड़ों की लग्जरी कारों के मालिक हैं। उनकी यह रंक से राजा बनने की कहानी जितनी प्रेरणादायक लगती है, उतनी ही अब विवादों और जांच एजेंसियों के शिकंजे में है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में उनके ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें करोड़ों रुपये की लग्जरी गाडय़िां जब्त की गईं। इनमें लैंबोर्गिनी उरुस, मर्सिडीज, फोर्ड एंडेवर और महिंद्रा थार जैसी गाडय़िां शामिल हैं। यह कार्रवाई अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में हुई।

अनुराग का शुरुआती जीवन बेहद साधारण था। उन्नाव के खजूर गांव में रहते हुए उन्होंने 2017-18 में क्रिकेट सट्टेबाजी में लाखों रुपये गंवा दिए। पिता की डांट के बाद वे दोस्त संजीत कुमार के साथ दिल्ली चले गए। वहां फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉम्र्स से जुडक़र उनकी किस्मत पलट गई। उन्होंने यूट्यूब पर फैंटेसी क्रिकेट टिप्स देने शुरू किए और खुद को एक्सपर्ट के रूप में स्थापित कर लिया। लाखों सब्सक्राइबर्स और फॉलोअर्स जुटाकर वे सोशल मीडिया पर बड़ा नाम बन गए। जनवरी 2024 में लखनऊ में तू कर लेगा नाम से एक बड़ा फैन मीट-अप आयोजित किया, जिसमें सैकड़ों प्रशंसक शामिल हुए।
हाल के वर्षों में अनुराग की जीवनशैली में जबरदस्त बदलाव आया। कुछ साल पहले तक साइकिल चलाने वाले अनुराग के पास अब महंगी कारों का काफिला है। नवंबर 2025 में दुबई में एक लग्जरी क्रूज पर उनकी शादी ने सुर्खियां बटोरीं। इस भव्य आयोजन में उन्होंने करीब 100 रिश्तेदारों के हवाई टिकट और ठहरने का खर्च खुद वहन किया। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसमें उनकी अकूत दौलत का प्रदर्शन साफ दिखा। दिसंबर 2024 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े रोहित गोदारा से एक करोड़ की रंगदारी और जान की धमकी मिलने का दावा कर उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई, हालांकि बाद में पोस्ट डिलीट कर दी।

ईडी की छापेमारी में अनुराग के घर से बैंक दस्तावेज, संपत्ति के कागजात और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए। जांच में दुबई में संपत्ति खरीदने और हवाला के जरिए पैसे ट्रांसफर करने के सबूत मिले हैं। एजेंसी को शक है कि उनकी कमाई का मुख्य स्रोत यूट्यूब से ज्यादा अवैध सट्टेबाजी ऐप्स को प्रमोट करने से है। अनुराग फिलहाल दुबई में हैं और समन के बावजूद जांच में शामिल नहीं हुए। यह मामला ऑनलाइन गेमिंग और फैंटेसी स्पोर्ट्स की दुनिया में छिपे अवैध धंधों पर सवाल उठाता है।

Previous Post

लोकसभा अनिश्चितकाल के लिये स्थगित, सत्र के अंतिम दिन विपक्ष का जोरदार हंगामा

Next Post

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश, पांच हाईकोर्ट को मिलेंगे नए मुख्य न्यायाधीश

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश, पांच हाईकोर्ट को मिलेंगे नए मुख्य न्यायाधीश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश, पांच हाईकोर्ट को मिलेंगे नए मुख्य न्यायाधीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.