Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

लोकसभा अनिश्चितकाल के लिये स्थगित, सत्र के अंतिम दिन विपक्ष का जोरदार हंगामा

Politics Mirror by Politics Mirror
December 19, 2025
in देश
0
लोकसभा अनिश्चितकाल के लिये स्थगित, सत्र के अंतिम दिन विपक्ष का जोरदार हंगामा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को लोकसभा में भारी हंगामे के चलते कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी। लोकसभा को अंतत: अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा। विपक्षी दलों ने वीबी-जी राम जी बिल को लेकर सरकार के खिलाफ तीखा विरोध दर्ज कराया, जिसके कारण सदन की कुछ मिनट भी नहीं चल सकी।

लोकसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, विपक्षी सदस्य वीबी-जी राम जी बिल के विरोध में नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। हंगामे के बावजूद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू कराने का प्रयास किया और विपक्षी सदस्यों से अपनी सीटों पर लौटने की अपील की। हालांकि, विपक्ष के तेवर नरम नहीं पड़े और नारेबाजी जारी रही। हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही महज तीन मिनट में ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करने से पहले स्पीकर ओम बिरला ने शीतकालीन सत्र के दौरान हुए कामकाज का ब्यौरा भी सदन के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि इस सत्र में कुल 15 बैठकें आयोजित की गईं और सदन की उत्पादकता 111 प्रतिशत रही। उन्होंने सभी सांसदों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सदस्यों ने देर रात तक बैठकर महत्वपूर्ण विधायी कार्यों को पूरा करने में योगदान दिया। इसके बाद उन्होंने लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

Previous Post

एआई पर सरकार का दावा- जितनी नौकरियां जाएंगी, उससे ज्यादा आएंगी

Next Post

कभी साइकल पर चलने वाले यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के ठिकानों पर ईडी का छापा

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
कभी साइकल पर चलने वाले यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के ठिकानों पर ईडी का छापा

कभी साइकल पर चलने वाले यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के ठिकानों पर ईडी का छापा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.