Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

हेमंत खंडेलवाल इसी पखवाड़े कर सकते हैं अपनी टीम का ऐलान

बन रही जनता के बीच लोकप्रिय, अच्छी छबि के कार्यकर्ताओं की सूची

Politics Mirror by Politics Mirror
August 1, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश, राजनीति इन दिनों
0
हेमंत खंडेलवाल इसी पखवाड़े कर सकते हैं अपनी टीम का ऐलान
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल। मप्र भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी नई टीम बनाने के लिये कवायद तेज कर दी है। इसके लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की सूची बनाई जा रही है। प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ी संख्या में नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी समिति से सांसद और विधायक बाहर होंगे। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार अगस्त के पहले पखवाड़े में खंडेलवाल अपनी टीम की घोषणा कर सकते हैं।

गौरतलब है कि भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल की प्रक्रिया तेज हो गई है। हाल ही में प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए गए हेमंत खंडेलवाल को पार्टी नेतृत्व ने अपनी नई कार्यकारिणी गठित करने की पूरी अनुमति दे दी है। वे प्रदेशभर से अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं को शामिल कर एक नई टीम तैयार करेंगे। जानकारी के अनुसार पार्टी की नीति एक व्यक्ति, एक पद के तहत वर्तमान कार्यकारिणी में शामिल सांसदों, मंत्रियों और विधायकों को संगठनात्मक दायित्वों से मुक्त किया जाएगा। इस समय पार्टी की प्रदेश इकाई में सात सांसद, एक कैबिनेट मंत्री और छह विधायक विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं।

टीम में नए चेहरों को मिलेगा मौका
पार्टी की रणनीति है कि संगठन के कार्यों को पूर्णकालिक रूप से निभाने वाले ऐसे कार्यकर्ताओं को आगे लाया जाए, जो जनता में लोकप्रिय और जिनकी छबि अच्छी हैं। भाजपा सूत्रों का कहना है कि नई कार्यकारिणी में युवाओं, महिलाओं और सामाजिक दृष्टि से विविध प्रतिनिधित्व पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। भाजपा के सात मोर्चा संगठनों में से तीन की कमान वर्तमान में सांसदों के पास है और एक मोर्चा कैबिनेट मंत्री के जिम्मे है। सांसद बनने के बाद इन नेताओं की व्यस्तता बढ़ गई है, जिससे मोर्चों के कामकाज पर असर पड़ा है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष माया नारोलिया राज्यसभा सांसद बनने के बाद से सीमित सक्रियता में हैं। किसान मोर्चा के दर्शन चौधरी सांसद बन चुके हैं और ओबीसी मोर्चा के प्रमुख अब प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। खुद मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने मोर्चे की जिम्मेदारी से मुक्त करने का अनुरोध पार्टी से कर दिया है।

श्रेष्ठ कार्यकर्ता एक कार्यकर्ता के फार्मूले पर चुनाव
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की पसंद माने जाते हैं। इस लिहाज से माना जा रहा है कि नई टीम में संघ की पसंद का भी ख्याल रखा जाएगा। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि प्रदेश भाजपा की नयी टीम शीघ्र ही सामने आएगी और इस बार आप देखेंगे कि इस नई टीम में पार्टी के जो वरिष्ठ नेता और जो नौजवान उनका संगम आपको देखने को मिलेगा। जो कि आने वाले समय की सभी राजनीतिक आवश्यकताओं को पूरी करता दिखेगा।

पूर्णकालिक शामिल होंगे पार्ट टाइम बाहर होंगे
तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के कार्यकाल में मौका तो हर क्षेत्र को दिया गया था, लेकिन सांसद और विधायकों को जवाबदारी दे देने से हुआ ये कि लगातार चुनाव और फिर विधानसभा और लोकसभा के सत्र की वजह से वे संगठन में उतने सक्रिय नहीं रह पाए। अब माना जा रहा है कि हेमंत खंडेलवाल क्षेत्रीय संतुलन का पूरा ध्यान रखते हुए पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को ही अपनी टीम में मौका देंगे। हेमंत खंडेलवाल ने ये कहा भी है कि पार्टी में पार्ट टाइम पॉलीटिक्स करने वालों के लिए जगह नहीं होगी। पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के लिए अवसर होंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम में 13 पदाधिकारी वो थे, जो दोहरी जवाबदारी संभाले हुए थे। जिनमें 7 सांसद और 5 विधायकों के साथ एक कैबिनेट मंत्री भी। जाहिर है कि दोहरी जवाबदारियों के साथ वो संगठन में अपनी भूमिका से न्याय नहीं कर पा रहे थे। जानकारी के मुताबिक अब खंडेलवाल की टीम में जो बदलाव होंगे। उसमें सबसे पहले ये 13 पद खाली होंगे और उनकी जगह संगठन में पूरा समय दे सकने वाले पूरी सक्रियता से काम करने वाले नेताओं को जगह मिलेगी।

Previous Post

MP : 20 जिलों में आपदा राहत वितरण में हुआ करोड़ों का घपला

Next Post

वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने सह-नौसेना अध्यक्ष का पदभार संभाला

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने सह-नौसेना अध्यक्ष का पदभार संभाला

वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने सह-नौसेना अध्यक्ष का पदभार संभाला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.