Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने सह-नौसेना अध्यक्ष का पदभार संभाला

वात्स्यायन समुद्री सेवा में अग्रिम पंक्ति के कई युद्धपोतों पर तैनात रह चुके हैं

Politics Mirror by Politics Mirror
August 1, 2025
in देश
0
वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने सह-नौसेना अध्यक्ष का पदभार संभाला
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने शुक्रवार, 1 अगस्त सुबह भारतीय नौसेना के 47वें सह नौसेना अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने 1 जनवरी 1988 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया था। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे के 71वें बैच के छात्र हैं।

गनरी और मिसाइल प्रणाली के विशेषज्ञ वाइस एडमिरल वात्स्यायन ने अपने तीन दशकों से ज्यादा के सैन्य करियर में संचालन, कमान और स्टाफ से जुड़े अनेक अहम दायित्व निभाए हैं। रिपोर्टस के मुताबिक नौ सेना की समुद्री सेवा में वे कई अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों पर तैनात रहे हैं। उन्होंने गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मैसूर और आईएनएस निशंक के कमीशनिंग क्रू और कोस्ट गार्ड ओपीवी सीजीएस संग्राम के प्री-कमीशनिंग क्रू के रूप में कार्य किया।

वे आईएनएस मैसूर के कार्यकारी अधिकारी भी रहे हैं। उन्होंने कोस्ट गार्ड पोत सी-5, मिसाइल पोत आईएनएस विभूति और आईएनएस नाशक, मिसाइल कार्वेट आईएनएस कुठार और गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्री की कमान संभाली। फरवरी 2020 में उन्होंने ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग का दायित्व ग्रहण किया और गलवान की घटनाओं के बाद की समुद्री सक्रियता में कई अभियानों और अभ्यासों का नेतृत्व किया है। उन्होंने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, नेवल वॉर कॉलेज (गोवा), और नेशनल डिफेंस कॉलेज (नई दिल्ली) से उच्च सैन्य शिक्षा प्राप्त की है।

रिपोर्टस के मुताबिक नौसेना मुख्यालय में उन्होंने संयुक्त निदेशक एवं निदेशक (कार्मिक नीति), निदेशक (नौसेना योजनाएं-परिप्रेक्ष्य योजना) और प्रधान निदेशक (नौसेना योजनाएं) जैसे प्रमुख रणनीतिक और नीतिगत पदों पर कार्य किया है। फरवरी 2018 में फ्लैग रैंक पर पदोन्नति के उपरांत वे असिस्टेंट चीफ ऑफ नेवल स्टाफ (पॉलिसी एंड प्लान्स) के रूप में कार्यरत रहे हैं। इसके बाद ईस्टर्न फ्लीट की कमान संभाली। उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और उल्लेखनीय सेवा के लिए उन्हें 2021 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। नौसेना के मुताबिक बाद में वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के डिप्टी कमांडेंट बने। वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन की पत्नी का नाम सरिता वात्स्यायन हैं।

Previous Post

हेमंत खंडेलवाल इसी पखवाड़े कर सकते हैं अपनी टीम का ऐलान

Next Post

संसद का मानसून सत्र, एसआईआर को लेकर विपक्ष का हंगामा

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
संसद का मानसून सत्र, एसआईआर को लेकर विपक्ष का हंगामा

संसद का मानसून सत्र, एसआईआर को लेकर विपक्ष का हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.