Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

जीवन में रोग-शोक हैं, तो कहीं न कहीं घर में वास्तु दोष है

Politics Mirror by Politics Mirror
August 11, 2025
in जीवन शैली, धर्म / ज्योतिष
0
जीवन में रोग-शोक हैं, तो कहीं न कहीं घर में वास्तु दोष है
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वास्तु शास्त्र पूर्णत: प्रकृति पर आधारित विज्ञान है। उसके केंद्र में पंच तत्व-अग्नि, जल, वायु, पृथ्वी और आकाश हैं। मनुष्य को अपने उत्तम स्वास्थ्य और भौतिक उन्नति के लिए प्रकृति के सानिध्य में पंचतत्व का सही सम्मिश्रण प्राप्त करना अनिवार्य है। पंचतत्व में से एक भी तत्व की कमी विकार और अवनति या दुख का कारण बनती है। इसीलिए भवन निर्माण के समय वास्तु और प्रकृति के समन्वय पर विशेष ध्यान देना आवश्यक होता है। यदि घर में किसी भयंकर बीमारी ने प्रवेश कर लिया है तो वास्तु दोष से इंकार नहीं किया जा सकता। कहने का अर्थ है कहीं न कहीं हमारे जीवन में पंच तत्वों का असंतुलन हो रहा है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार भवन या गृह की भूमि जब नैऋत्य कोण में ढलान वाली होती है तो वह रोग कारक होती है। भूमि जब वायु कोण में ढलान वाली होती है तो भी रोग उत्पन्न होता है। विकर्ण भूमि में रहने से कर्ण रोग उत्पन्न होता है। यदि किसी वास्तु में गलत स्थान से रास्ता निकाला जाता है तो वास्तु पुरुष का जो अंग भंग होता है वह उस घर के स्वामी के उसी अंग को भंग करता है। इसी तरह से जिस घर में खिड़कियां उचित स्थान पर नहीं बनी होती है, उसमें भी मनुष्य रुग्णता को प्राप्त करता है। वास्तु की मान्यताओं के अनुसार यदि किसी घर में गर्भवती स्त्री हो तो उसे अपने घर के दरवाजों पर विशेष ध्यान देना चाहिए, अगर दरवाजा खोलते-बंद करते समय आवाज करता है तो ऐसा न होना गर्भवती स्त्री के लिए हानिकारक हो सकता है।

वास्तु शास्त्री कहते हैं कि बीम के नीचे सोना, बैठना और पडऩा स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है अत: घर के किसी भी कमरे में बीम के नीचे कार्य करने से बचें। बिस्तर के गद्दे के नीचे कोई भी कागज, दवा का पर्चा, दवा, रुपया-पैसा न रखें नहीं तो उस पर सोने से शरीर के अंगों में तकलीफ होने लगेगी। जो भूमि अग्निकोण और दक्षिण के बीच में नीची और वायव्य कोण और उत्तर के बीच में ऊंची होती है उसमें भी रोग होता है।

Previous Post

MP में 13 अगस्त से भारी बारिश की चेतावनी

Next Post

रोबोट अब प्रेग्नेंट होगा, देगा इंसानों को जन्म

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
रोबोट अब प्रेग्नेंट होगा, देगा इंसानों को जन्म

रोबोट अब प्रेग्नेंट होगा, देगा इंसानों को जन्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.