Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

अब दो दिन खजुराहो से चलेगी मोहन सरकार

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव 8-9 दिसंबर को करेंगे कैबिनेट बैठक और 14 विभागों के काम की समीक्षा

Politics Mirror by Politics Mirror
December 8, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
अब दो दिन खजुराहो से चलेगी मोहन सरकार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-महेश दीक्षित

भोपाल। अब दो दिन मोहन सरकार बुंदेलखंड यानी खजुराहो (छतरपुर) से चलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर कामकाज की बड़ी समीक्षा खजुराहो में करेंगे। 8-9 दिसंबर को उनके पूरे सचिवालय का डेरा खजुराहो में रहेगा। इस दौरान 14 प्रमुख विभागों के कामकाज का मूल्यांकन होगा। बैठकों में मुख्यमंत्री के साथ 30 मंत्री और मुख्य सचिव से लेकर सचिव स्तर तक के करीब 40 अधिकारी मौजूद रहेंगे। सरकारी कार्यक्रमों के साथ ही मुख्यमंत्री खजुराहो में 270.55 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 240.10 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री बुंदेलखंड के विकास के लिए बड़े पैकेज का ऐलान भी कर सकते हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार 9 दिसंबर को कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 3 से 5 बजे तक लोक निर्माण और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभागों की समीक्षा के साथ कैबिनेट बैठक होगी। इसके बाद राजनगर स्थित सत्ती की मडय़िा परिसर में लाड़ली बहना सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यहां हितलाभ वितरण के साथ भूमिपूजन और लोकार्पण भी होंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों के खातों में 1500 रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे और उनसे संवाद करेंगे।मुख्यमंत्री इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल और महाराजा छत्रसाल की मूर्तियों का अनावरण भी करेंगे।

आज व कल इन विभागों की होगी समीक्षा

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, वाणिज्यिक कर, पशुपालन एवं डेयरी विकास, नगरीय विकास एवं आवास, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, एमएसएमई, जनजातीय कार्य विभाग, अनुसूचित जाति कल्याण, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार, खनिज विभाग, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई)।

बुंदेलखंड के मप्र वाले जिले

छतरपुर, टीकमगढ़, दतिया, सागर, दमोह, पन्ना और निवाड़ी जिला।

बुंदेलखंड की प्रमुख समस्याएं

-जल संकट और पेयजल की कमी।
-सूखा और वर्षा पर निर्भर कृषि।
-बेरोजगारी और पलायन।
-सिंचाई संसाधनों का अभाव।
-बेहिसाब खनन से पर्यावरणीय क्षति।
-औद्योगिक विकास का न होना।
-स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं की कमी।

Previous Post

इंडिगो की 1000 से अधिक उड़ानें रद्द, लाखों यात्री हुये परेशान

Next Post

तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, हैदराबाद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, हैदराबाद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, हैदराबाद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.