Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, हैदराबाद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

Politics Mirror by Politics Mirror
December 8, 2025
in देश
0
तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, हैदराबाद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हैदराबाद। लंबे समय से विमान कंपनियों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। इंडिगो की समय पर फ्लाइट शुरु भी नहीं हो पाई थी कि, कई विमानों को बम से उड़ाने की धमकी सामने आ गई। शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त हडक़ंप मच गया, जब एक साथ तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ई-मेल के जरिए यह धमकी केरल के कन्नूर से हैदराबाद आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6ई-7178, जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट एलएच-752 और लंदन से हैदराबाद आ रही ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान को लेकर दी गई। जैसे ही यह सूचना एयरपोर्ट अधिकारियों को मिली, तुरंत आपातकालीन सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए।

धमकी देने वाले ई-मेल की भी साइबर एजेंसियों के जरिए जांच की जा रही है, ताकि इसके पीछे किसकी साजिश है, इसका पता लगाया जा सके। तीनों विमानों को पूरी सतर्कता के साथ सुरक्षित रूप से शमशाबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया। लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों को विमानों से उतारकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। सबसे पहले यात्रियों को आइसोलेशन एरिया में शिफ्ट किया गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे से उन्हें दूर रखा जा सके। इस दौरान एयरपोर्ट पर भारी संख्या में सुरक्षा बल, सीआईएसएफ, स्थानीय पुलिस और बम स्क्वॉड की टीमें तैनात रहीं।

विमानों की गहन तलाशी
सुरक्षा एजेंसियों ने तीनों विमानों की गहन तलाशी शुरू की। बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग्स की मदद से यात्रियों के सामान, कार्गो एरिया और विमान के हर हिस्से की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों का कहना है कि अब तक किसी भी विमान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन जांच प्रक्रिया जारी रखी गई है।एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया जा रहा है। इस घटना के चलते कुछ देर के लिए एयरपोर्ट पर परिचालन प्रभावित रहा और कई उड़ानों में देरी भी हुई। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में बताई जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

अब दो दिन खजुराहो से चलेगी मोहन सरकार

Next Post

इंडिगो के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
इंडिगो के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

इंडिगो के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.