Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

लाल किले की प्राचीर से 103 मिनट लंबा भाषण देकर अपने ही पुराने रिकॉर्ड को पीएम मोदी ने तोड़ा

Politics Mirror by Politics Mirror
August 15, 2025
in देश
0
लाल किले की प्राचीर से 103 मिनट लंबा भाषण देकर अपने ही पुराने रिकॉर्ड को पीएम मोदी ने तोड़ा
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। पीएम मोदी ने लाल किले से अब तक का सबसे लंबा भाषण दिया। खास बात यह है कि इससे पहले भी ये रिकॉर्ड पीएम मोदी के नाम ही था।

प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 12वीं बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने करीब 103 मिनट लंबा भाषण देकर अपना ही पुराना रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया। एक बार फिर इस ऐतिहासिक दिन सबसे लंबा भाषण देने का तमगा पीएम मोदी ने अपने नाम किया। इसके पहले किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा सबसे लंबा भाषण देने का तमगा 98 मिनट का था, जो खुद उन्होंने ही साल 2024 में दिया था।

पीएम मोदी से पहले सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम था। नेहरू ने पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 1947 में लाल किले से 72 मिनट लंबा भाषण दिया था। हालांकि, 2015 में पीएम मोदी ने नेहरू के दशकों के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा और 86 मिनट लंबा भाषण दिया था।

2017 में 56 मिनट का सबसे छोटा भाषण दिया था

अब तक 12 बार देश को संबोधित कर चुके पीएम मोदी ने सिर्फ एक बार ही एक घंटे से कम का भाषण दिया, जो 2017 में 56 मिनट का था। यह अब तक का उनका सबसे छोटा भाषण था। इसके बाद 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने 65 मिनट, 2015 में 86 मिनट, 2016 में 96 मिनट, 2018 में 82 मिनट, 2019 में 93 मिनट, 2020 में 86 मिनट, 2021 में 88 मिनट, 2022 में 83 मिनट, 2023 में 90 मिनट और 2024 में 98 मिनट का भाषण दिया था।

Previous Post

सेमी कंडक्टर से लेकर जेट इंजन तक…लाल किले से मोदी ने खींच दी सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत की लकीर

Next Post

उपराष्ट्रपति पद…एनडीए के चार दिग्गजों के नाम चर्चा में

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
उपराष्ट्रपति पद…एनडीए के चार दिग्गजों के नाम चर्चा में

उपराष्ट्रपति पद...एनडीए के चार दिग्गजों के नाम चर्चा में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.