Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की अवीवा बेग से होगी शादी?

Politics Mirror by Politics Mirror
December 31, 2025
in देश
0
प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की अवीवा बेग से होगी शादी?
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी-वाड्रा परिवार के घर अब खुशियां आने वाली हैं। यह कोई राजनीति खुशी नहीं, बल्कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मंगलवार सुबह सगाई से जुड़ी खबरें सामने आने के बाद से इस रिश्ते की चर्चा चल रही है। खबर है कि रेहान वाड्रा अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के शादी करने वाले हैं।

गांधी-वाड्रा परिवार मंगलवार दोपहर राजस्थान के सवाई माधोपुर पहुंचा, तो आने वाले दिनों में फैमिली फंक्शन की अटकलें लगने लगी हैं। हालांकि अभी तक दुल्हन बनने वाली अवीवा बेग के परिवार को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें दिल्ली के मशहूर कारोबारी इमरान बेग की बेटी बताया जा रहा है। उनकी मां नंदिता बेग इंटीरियर डिजाइनर हैं। इसके अलावा वाड्रा परिवार के समधियों का कनेक्शन कांग्रेस मुख्यालय से भी है। रिपोर्ट के मुताबिक रेहान वाड्रा की गर्लफ्रेंड और होने वाली मंगेतर अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं। अवीवा कारोबारी इमरान बेग और इंटीरियर डिजाइनर नंदिता बेग की बेटी हैं। दोनों परिवारों के बीच सालों से करीबी संबंध हैं। खबरों के मुताबिक नंदिता बेग ने कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के इंटीरियर डिज़ाइन में प्रियंका गांधी की मदद की थी।

बता दें कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा समेत गांधी-वाड्रा परिवार के अन्य सदस्य मंगलवार को दिल्ली से सडक़ मार्ग के जरिए सवाई माधोपुर पहुंच गए हैं। परिवार रणथंभौर नेशनल पार्क के पास स्थित होटल शेरबाग में ठहरा है। पारिवारिक कार्यक्रमों के तहत रेहान और अवीवा बेग की सगाई का आयोजन किया जाना है। इसके साथ ही गांधी-वाड्रा परिवार नए साल का जश्न भी रणथंभौर में ही मनाएगा।

रेहान और अवीवा पिछले सात साल से रिलेशनशिप में हैं। रेहान ने हाल ही में अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया। रेहान और अवीवा की शादी के लिए दोनों ही परिवारों ने अपनी सहमति दे दी है। 25 साल के रेहान इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं। डार्क परसेप्शन नाम से सोलो एग्जीबिशन कर चुके रेहान नेचर फोटोग्राफी और ट्रैवलिंग में दिलचस्पी रखते हैं। कला और फोटोग्राफी के प्रति झुकाव रखने वाले रेहान ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में करने के बाद देहरादून और लंदन से आगे की पढ़ाई की है। अवीवा के परिवार की गिनती वाड्रा परिवार के करीबियों में होती है। अवीवा भी रेहान की तरह ही फोटोग्राफी में रुचि रखती हैं।

Previous Post

दो बुजुर्ग मतदाताओं की मौत…सीईसी ज्ञानेश और सीईओ मनोज के खिलाफ पुलिस में शिकायत

Next Post

गुजरता साल 2025… सऊदी अरब में 340 लोगों के किए गए सिर कलम

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
गुजरता साल 2025… सऊदी अरब में 340 लोगों के किए गए सिर कलम

गुजरता साल 2025... सऊदी अरब में 340 लोगों के किए गए सिर कलम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.