Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

वैज्ञानिकों ने खोजा ऐसा सूक्ष्मजीव, जो निकाल सकता है सोना

यह धातुओं को खाकर उन्हें 24 कैरेट सोने में बदल देता

Politics Mirror by Politics Mirror
August 1, 2025
in विदेश
0
वैज्ञानिकों ने खोजा ऐसा सूक्ष्मजीव, जो निकाल सकता है सोना
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लंदन । वैज्ञानिकों ने एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जो सोने की उत्पत्ति और उसे निकालने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है। ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के वैज्ञानिकों की एक टीम ने एक सूक्ष्मजीव खोजा है, जो जहरीली मिट्टी में पाया जाता है और सोना निकाल सकता है। इस जीव का नाम कप्रीएविडस मेटालिड्यूरन्स है। यह माइक्रोब ऐसी जमीन में रहता है जहां भारी धातुएं मौजूद होती हैं। खास बात यह है कि यह धातुओं को खाकर उन्हें 24 कैरेट सोने के नन्हें-नन्हें कणों में बदल देता है।

वैज्ञानिकों ने बताया कि यह जीव एक विशेष रासायनिक प्रक्रिया से इन धातुओं को बेअसर करता है और अपने शरीर पर सोने के कण बनाने लगता है। यह सूक्ष्मजीव एक तरह से प्रकृति का ‘अलकेमिस्ट’ (धातु को सोने में बदलने वाला) है। इसके जीन में ऐसे एंजाइम होते हैं जो जहरीले आयनों को निष्क्रिय कर देते हैं। जब इसे सोने के आयन मिलते हैं तो यह सीओपीए और सीयूपीए जैसे एंजाइम बनाता है जो इन आयनों को नैनोकणों में बदल देते हैं। ये कण फिर जीव के शरीर से बाहर निकल जाते हैं और यह प्रक्रिया जीव को जिंदा भी रखती है। इस खोज के कई व्यावहारिक लाभ हैं। आज का सोना खनन करना बेहद महंगा और पर्यावरण के लिए हानिकारक होता है। लेकिन यदि इस सूक्ष्मजीव से प्रेरित होकर वैज्ञानिक बायोमिमेटिक खनन या जैव-प्रेरित विधियां विकसित करें, तो कम गुणवत्ता वाले अयस्क, ई-कचरा या खनन के अवशेष से भी सोना निकाला जा सकता है। इससे पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचेगा और खनन की लागत भी घटेगी।

वैज्ञानिकों का मानना है कि यह सूक्ष्मजीव भविष्य में खनन उद्योग की दिशा ही बदल सकता है। मालूम हो कि सोना हमेशा से ही दुनिया की सबसे पसंदीदा और कीमती धातुओं में गिना जाता है। हालांकि कुछ दुर्लभ धातुएं मूल्य में इससे ऊपर हो सकती हैं, लेकिन लोकप्रियता और इस्तेमाल के मामले में सोने का कोई मुकाबला नहीं। आमतौर पर यह धातु धरती की गहराइयों या नदी की तलछट में मिलती है। माना जाता है कि यह पृथ्वी के निर्माण के समय मौजूद था या उल्कापिंडों के जरिए यहां पहुंचा।

Previous Post

संसद का मानसून सत्र, एसआईआर को लेकर विपक्ष का हंगामा

Next Post

सलमान-शाहरूख के घर भीड़ रहती है, उनके घर क्यों नहीं, तो आमिर ने  सुनाया किस्सा

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
सलमान-शाहरूख के घर भीड़ रहती है, उनके घर क्यों नहीं, तो आमिर ने  सुनाया किस्सा

सलमान-शाहरूख के घर भीड़ रहती है, उनके घर क्यों नहीं, तो आमिर ने  सुनाया किस्सा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.