Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

सलमान-शाहरूख के घर भीड़ रहती है, उनके घर क्यों नहीं, तो आमिर ने  सुनाया किस्सा

Politics Mirror by Politics Mirror
August 1, 2025
in मनोरंजन
0
सलमान-शाहरूख के घर भीड़ रहती है, उनके घर क्यों नहीं, तो आमिर ने  सुनाया किस्सा
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई। बालीवुड एक्टर आमिर खान ने एक्टर टाइगर श्रॉफ को लेकर एक मजेदार किस्सा साझा किया। आमिर खान ने अपनी हास्य शैली में एक ऐसा वाकया सुनाया जो टाइगर की लोकप्रियता को बखूबी दर्शाता है। एक बातचीत में जब आमिर से पूछा गया कि शाहरुख और सलमान के घर के बाहर हमेशा भीड़ लगी रहती है, लेकिन उनके घर पर नहीं, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि एक बार उन्हें भी ऐसा लगा था कि फैंस उन्हें देखने आए हैं। आमिर ने बताया कि कुछ समय पहले वे और किरण एक बिल्डिंग में रह रहे थे, जहां जैकी श्रॉफ का परिवार भी रहता था। एक दिन वे घर लौटे तो देखा कि गेट के बाहर काफी भीड़ जमा है। उन्होंने सोचा कि शायद लोग उन्हें देखने आए हैं।

उत्साह में वो बाहर निकलकर तस्वीरें खिंचवाने को तैयार हो गए, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि लोग असल में उनके नहीं, बल्कि टाइगर श्रॉफ के इंतजार में थे। यह किस्सा सुनाते हुए आमिर खुद भी मुस्कुरा पड़े और इस मज़ाकिया अंदाज़ ने बातचीत को बेहद हल्का-फुल्का बना दिया। टाइगर श्रॉफ ने भी इस पर बेहद विनम्र प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आमिर खान जैसे प्रतिष्ठित कलाकार से ऐसी प्रशंसा मिलना उनके लिए बहुत बड़ी बात है और इससे उन्हें अपनी सीमाएं और आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।

टाइगर ने आमिर के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह उनके लिए विनम्रता से भरा और प्रेरणादायक अनुभव है। टाइगर की अगली फिल्म ‘बागी 4’ जल्द ही रिलीज होने वाली है और इसकी चर्चा पहले ही ज़ोरों पर है। माना जा रहा है कि फिल्म 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है। यह स्पष्ट है कि टाइगर की फैन फॉलोइंग अब सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनका अनुशासन, फिटनेस और मेहनत भी युवाओं के लिए आदर्श बन चुका है।

Previous Post

वैज्ञानिकों ने खोजा ऐसा सूक्ष्मजीव, जो निकाल सकता है सोना

Next Post

उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, 21 अगस्त तक भरे जायेंगे नामांकन

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, 21 अगस्त तक भरे जायेंगे नामांकन

उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, 21 अगस्त तक भरे जायेंगे नामांकन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.