Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

इंडिगो के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

-उड़ानें अब तक पटरी पर नहीं आईं, 250 से ज्यादा उड़ाने कैंसिल

Politics Mirror by Politics Mirror
December 8, 2025
in देश
0
इंडिगो के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान सेवाएं सोमवार को भी पटरी पर नहीं लौटी। दिल्ली, श्रीनगर, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद एयरपोर्ट से अब तक 250 से ज्यादा फ्लाइट रद्द हो चुकी हैं। एक दिन पहले भी एयरलाइन ने 650 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर की थीं। हालांकि कंपनी ने 2,300 डेली फ्लाइट्स में से 1,650 संचालित करने का दावा किया है। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि हालात रोज बेहतर हो रहे हैं। 10 दिसंबर तक ऑपरेशन नॉर्मल होने की उम्मीद है। पहले कंपनी ने 10 से 15 दिसंबर तक सामान्य होने की बात कही थी।

इधर, सुप्रीम कोर्ट ने इंडिगो एयरलाइन के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि भारत सरकार पहले ही इस मुद्दे पर एक्शन ले चुकी है। मामले की सुनवाई 10 दिसंबर को होगी। इंडिगो ने कहा कि मौजूदा संकट की वजह जानने के लिए ‘रूट कॉज एनालिसिस’ होगा। अधिकारी ने बताया कि नई एफडीटीएल व्यवस्था लागू होने के चलते क्रू प्लानिंग में बफर की कमी संकट का प्रमुख कारण रही है। हमारे पास पायलटों की कमी नहीं। बस अन्य एयरलाइनों जितना ‘बफर’ स्टाफ नहीं था। संसद की परिवहन, पर्यटन और संस्कृति मामलों की समिति भी इंडिगो और डीजीसीए के अधिकारियों को तलब कर सकती है।

डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और अकाउंटेबल मैनेजर को कारण बताओ नोटिस दिया और इसका जवाब देने 24 घंटे और दे दिए। दोनों सोमवार शाम तक जवाब दे सकेंगे। कंपनी प्रबंधन ने समय ब?ाने का भी आग्रह किया था। इसके अलावा इंडिगो ने हालिया उड़ान संकट के दौरान 610 करोड़ के रिफंड प्रोसेस किए हैं। इसके साथ ही 3,000 यात्रियों को बैग वापस पहुंचा दिए गए हैं। इंडिगो की सैकड़ों उड़ानें रद्द होने से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए केंद्र को निर्देश देने की मांग वाली एक याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में भी दायर की गई है। दिल्ली हाईकोर्ट का कहना है कि इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन पर याचिका बुधवार को सुनवाई के लिए लिस्ट की जाएगी।

Previous Post

तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, हैदराबाद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

Next Post

गोवा नाइट क्लब हादसा-क्लब के मालिकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
गोवा नाइट क्लब हादसा-क्लब के मालिकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस

गोवा नाइट क्लब हादसा-क्लब के मालिकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.