Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

तेलंगाना के रंगारेड्डी में दर्दनाक सडक़ हादसा, 24 की मौत, कई घायल

Politics Mirror by Politics Mirror
November 3, 2025
in देश
0
तेलंगाना के रंगारेड्डी में दर्दनाक सडक़ हादसा, 24 की मौत, कई घायल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रंगारेड्डी। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह एक सडक़ हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गये। यह दुर्घटना उस समय हुई जब गिट्टी से भरे एक तेज रफ्तार डंपर ने राज्य परिवहन निगम की बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और डंपर पर लदी गिट्टी बस के अंदर यात्रियों पर गिर गई, जिससे कई लोग गिट्टी के नीचे दब गए।

पुलिस के अनुसार आरटीसी बस तंदूर से हैदराबाद जा रही थी। बस में 70 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें कॉलेज के छात्र ज्यादा थे। ये छात्र रविवार को घर पर छुट्टी बिताने के बाद सोमवार सुबह कॉलेजों के लिए हैदराबाद लौट रहे थे। हादसा रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला क्षेत्र में खानपुर गेट के पास हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि डंपर का चालक तेज रफ्तार में वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद डंपर सीधे बस से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रहस्त हो गया और डंपर की गिट्टी यात्रियों पर गिर पड़ी। हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गये।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। गिट्टी में दबे यात्रियों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों और बाद में हैदराबाद रेफर किया गया। हादसे पर तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्य सचिव और डीजीपी को तुरंत राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। साथ ही उन्होंने हादसे की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है।

Previous Post

मन को शांत करने में नमक वाले पानी से नहाना बेहद असरदार

Next Post

मोदी ने लॉन्च किया एक लाख करोड़ रुपए का आरडीआई फंड, अनुसंधानों को मिलेगी गति

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
मोदी ने लॉन्च किया एक लाख करोड़ रुपए का आरडीआई फंड, अनुसंधानों को मिलेगी गति

मोदी ने लॉन्च किया एक लाख करोड़ रुपए का आरडीआई फंड, अनुसंधानों को मिलेगी गति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.