Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

जम्मू-कश्मीर में ‘दरबार मूव’ की 150 साल पुरानी परंपरा 4 साल बाद फिर शुरु

सरकारी कार्यालय 3 नवंबर से जम्मू में शुरू करेंगे काम, 6 महीने वहीं रहेंगे

Politics Mirror by Politics Mirror
November 1, 2025
in देश
0
जम्मू-कश्मीर में ‘दरबार मूव’ की 150 साल पुरानी परंपरा 4 साल बाद फिर शुरु
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में ‘दरबार मूव’ की 150 साल पुरानी परंपरा चार साल बंद रहने के बाद इस बार फिर लौटी है। शुक्रवार को सरकारी दफ्तर बंद होने के बाद सामान और कर्मचारियों के श्रीनगर से जम्मू रवाना होने का सिलसिला शुरू हो गया। सरकारी कार्यालय 3 नवंबर से जम्मू में काम शुरू करेंगे और 6 महीने वहीं रहेंगे।्र

रिपोर्टस के मुताबिक सीएम सचिवालय और सिविल सचिवालय के सभी अन्य विभागों समेत कुल 39 कार्यालय जम्मू भेजे जाएंगे, 47 विभाग कैंप के रूप में भेजे जाएंगे। जो विभाग कैंप के तौर पर जाएंगे, वे अपने कुल कर्मचारियों के 33 फीसदी या 10 अधिकारियों के साथ काम करेंगे। गर्मी शुरू होते ही ये दफ्तर फिर वापस कश्मीर लौट आएंगे। यह परंपरा 2021 में एलजी ने रोक दी थी, लेकिन अब सीएम उमर अब्दुल्ला ने इसे फिर शुरू किया है। इसके साथ करीब 6 लाख कश्मीरी जम्मू जाएंगे, जिससे जम्मू की सर्दियों की अर्थव्यवस्था को फिर से मजबूती मिलेगी। होटल और ट्रांसपोर्ट समेत कई व्यापारी व्यस्त सीजन की तैयारी में जुटे हैं। इनका कहना है कि जम्मू की सर्दियों की धडक़न लौट आई है। एक दुकानदार ने बताया कि दरबार मूव बंद होने के बाद बाजार सूने हो गए थे। सालों तक इन महीनों ने हमारा कारोबार जिंदा रखा। अब फिर उम्मीद लौट आई है।

कश्मीर के लोगों में भी यह घोषणा पुरानी यादें और आर्थिक आशा लेकर आई है। श्रीनगर में सरकारी कर्मचारी फैजान अहमद ने कहा कि यह केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं थी, यह दोनों क्षेत्रों से जुड़ाव की भावना देती थी। जब दरबार मूव रुका तो वह संबंध भी टूट गया था। अब ऐसा लगता है जैसे एक पुल फिर से बन गया है। दरबार मूव के चलते 1 और 2 नवंबर को जम्मू से श्रीनगर की ओर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इन दो दिनों में सिर्फ छोटे वाहन दोनों ओर से चल सकेंगे। श्रीनगर से जम्मू की ओर सरकारी रिकॉर्ड और कर्मचारियों के वाहनों को नियंत्रित तरीके से जाने की अनुमति होगी।

Previous Post

पुलिस अधीक्षक की अनुमति के बिना वकीलों को समन नहीं

Next Post

राहुल गांधी सिखायेंगे ‘नये नेताओं’ को राजनीति के दांव-पेंच

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
राहुल गांधी सिखायेंगे ‘नये नेताओं’ को राजनीति के दांव-पेंच

राहुल गांधी सिखायेंगे ‘नये नेताओं’ को राजनीति के दांव-पेंच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.