Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त बढ़ाता है चेहरे की चमक और ताजगी

Politics Mirror by Politics Mirror
February 2, 2026
in जीवन शैली, स्वास्थ्य
0
लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त बढ़ाता है चेहरे की चमक और ताजगी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। चेहरे को चमकाने के लिए आजकल लोग कई तरह के उपाय करते है, लेकिन असली सुंदरता शरीर के अंदर से आती है, खासकर हमारे लिवर यानी यकृत से। लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त चेहरे की रंगत, ताजगी और चमक को नियंत्रित करता है। जब यह सही से काम करता है, तो खून शुद्ध रहता है और इसका असर सीधे त्वचा पर दिखाई देता है। आयुर्वेद में पित्त के पांच प्रकार बताए गए हैं, जिनमें रंजक पित्त का काम बेहद खास माना गया है। यह भोजन से बने रस को रक्त में बदलने की प्रक्रिया को नियंत्रित करता है। जब रंजक पित्त संतुलित होता है, तो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर ठीक रहता है, थकान कम होती है और त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है। वहीं, जब यह असंतुलित हो जाता है, तो चेहरे पर पीलापन, काले घेरे, पिगमेंटेशन, मुंहासे और बेजानपन दिखाई देने लगते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, रंजक पित्त को मजबूत और संतुलित करने के लिए आहार का विशेष महत्व है। आंवला, अनार, चुकंदर, मुनक्का और नारियल पानी जैसे प्राकृतिक खाद्य पदार्थ खून को शुद्ध करते हैं और लिवर को मजबूती देते हैं। गिलोय, भृंगराज और भूमि आंवला जैसी जड़ी-बूटियां लिवर टॉनिक का काम करती हैं। इसके अलावा, गुस्सा और तनाव को नियंत्रित रखना भी जरूरी है, क्योंकि अधिक क्रोध सीधे लिवर को प्रभावित करता है और रंजक पित्त को असंतुलित कर देता है।

आयर्वुेद विशेषज्ञों का मानना है कि लिवर और रंजक पित्त का संतुलन बनाए रखना न केवल स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह चेहरे की प्राकृतिक चमक और ताजगी का सबसे बड़ा स्रोत भी है। आजकल की जीवनशैली रंजक पित्त के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। देर रात तक जागना, जंक फूड, अधिक तला-भुना और मसालेदार खाना, शराब, सिगरेट और लगातार तनाव लिवर को कमजोर करते हैं। कमजोर लिवर का असर सीधे रंजक पित्त पर पड़ता है और खून अशुद्ध होकर शरीर पर, विशेषकर चेहरे पर दिखाई देने लगता है। ऐसे में केवल क्रीम या बाहरी उपचार से समस्या का समाधान नहीं होता।

Previous Post

टी-20 वल्र्ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान

Next Post

राजधानी की बढ़ती चुनौतियां और पुलिस भरोसे की परीक्षा..!

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
राजधानी की बढ़ती चुनौतियां और पुलिस भरोसे की परीक्षा..!

राजधानी की बढ़ती चुनौतियां और पुलिस भरोसे की परीक्षा..!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.