Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home राजनीतिक चिंतन

राजधानी की बढ़ती चुनौतियां और पुलिस भरोसे की परीक्षा..!

Politics Mirror by Politics Mirror
February 4, 2026
in राजनीतिक चिंतन
0
राजधानी की बढ़ती चुनौतियां और पुलिस भरोसे की परीक्षा..!
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल में पुलिस नेतृत्व का बदलाव ऐसे समय हुआ है जब शहर कई मोर्चों पर दबाव झेल रहा है। पुराने पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र की विदाई के साथ नए कमिश्नर संजय कुमार ने पदभार संभाल लिया है। यह परिवर्तन महज प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि राजधानी की कानून-व्यवस्था के लिए एक नई दिशा तय करने का अवसर भी है। भोपाल अब सीमित दायरे वाला शांत शहर नहीं रहा। तेजी से बढ़ती आबादी और फैलते भौगोलिक विस्तार ने पुलिस व्यवस्था की चुनौतियां कई गुना बढ़ा दी हैं। अपराधों का ग्राफ ऊपर जा रहा है, जिनमें पारंपरिक अपराधों के साथ साइबर अपराध, नशे का नेटवर्क और संगठित गिरोहों की गतिविधियां भी शामिल हैं। ऐसे में पुलिस की भूमिका केवल प्रतिक्रिया देने वाली नहीं, बल्कि रणनीतिक और तकनीकी रूप से सक्षम होने की भी है।

आम नागरिक की नजर से देखें तो सबसे बड़ी परेशानी रोजमर्रा की अव्यवस्था है-विशेषकर ट्रैफिक। पुराने भोपाल की सडक़ों पर हालात इतने बेकाबू हैं कि ट्रैफिक व्यवस्था मानो अस्तित्वहीन हो गई लगती है। जाम, अव्यवस्थित पार्किंग और नियमों की अनदेखी ने न केवल यातायात को अवरुद्ध किया है, बल्कि आपात स्थितियों में जोखिम भी बढ़ाया है। यह समस्या व्यवस्था की प्राथमिकता सूची में ऊपर दिखनी चाहिए। लेकिन इन सबके बीच सबसे गहरी चुनौती है-जनता में विश्वास का संकट। समाज में यह धारणा तेजी से पनप रही है कि कानून का असर कमजोरों पर ज्यादा और रसूखदारों पर कम दिखता है। यदि पुलिस की छवि निष्पक्ष और निर्भीक नहीं बनती, तो कानून का सम्मान भी धीरे-धीरे कम होता जाता है। यह स्थिति किसी भी शहर के सामाजिक संतुलन के लिए ठीक नहीं।

नए कमिश्नर संजय कुमार के सामने इसलिए दोहरी जिम्मेदारी है-अपराध नियंत्रण और भरोसे का निर्माण। सख्त कार्रवाई के साथ पारदर्शिता, तकनीक के साथ संवेदनशीलता और शक्ति के साथ निष्पक्षता, यही संतुलन उन्हें स्थापित करना होगा। उन्हें थानों की कार्यसंस्कृति सुधारने, बीट पुलिसिंग मजबूत करने, महिला सुरक्षा और साइबर हेल्प सिस्टम को प्रभावी बनाने जैसे ठोस कदम भी प्राथमिकता में रखने होंगे। राजधानी आज ऐसी पुलिसिंग चाहती है जो केवल दिखे नहीं, बल्कि लोगों को महसूस भी हो कि पुलिस सचमुच उनके साथ खड़ी है।

Previous Post

लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त बढ़ाता है चेहरे की चमक और ताजगी

Next Post

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, विवेक तन्खा ने मानहानि मुकदमा का वापस लिया

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, विवेक तन्खा ने मानहानि मुकदमा का वापस लिया

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, विवेक तन्खा ने मानहानि मुकदमा का वापस लिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.