Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

पद डीआईजी का, काम कर रहे एसपी का

सात महीने से पदस्थापना के लिए इंतजार कर रहे चार अधिकारी

Politics Mirror by Politics Mirror
August 13, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
पद डीआईजी का, काम कर रहे एसपी का
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल। राज्य सरकार ने 1 जनवरी 2025 से चार पुलिस अधीक्षकों को पदोन्नत कर डीआईजी बनाया और चार डीआईजी को आईजी के पद पर पदोन्नत किया। डीआईजी के पद पर पदोन्नत चारों अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर सरकार 7 माह बाद भी कोई निर्णय नहीं ले पाई है। अधिकारियों का पदनाम तो बदल गया, पर काम वही कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जिन्हें डीआईजी बनाया गया था, उनमें एसएसपी रेडियो विजय कुमार खत्री, एसपी धार मनोज कुमार सिंह, पुलिस मुख्यालय में एआईजी राकेश सिंह और विनीत जैन शामिल हैं। इसके बाद राजेश चंदेल और शचींद्र चौहान को पदोन्नत कर डीआईजी बनाया है। इनमें चंदेल को रीवा डीआइजी बना दिया गया है, पर शचींद्र चौहान को अभी पदास्थापना की प्रतीक्षा है। श्री चौहान अभी 32वीं वाहिनी उज्जैन में सेनानी हैं।

इसी तरह सचिन अतुलकर, कृष्णावेनी, कुमार सौरभ और जगत सिंह राजपूत को डीआईजी से आईजी के पद पदोन्नत किया गया था। इनमें जगत सिंह राजपूत को छोड़ सभी को नई जगह पदस्थापना मिल गई है। श्री राजपूत पुलिस मुख्यालय में योजना शाखा में डीआईजी थे। उनका भी सिर्फ पदनाम बदला है, लेकिन काम नहीं। श्री राजपूत इसी महीने सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें कृष्णावेनी को छोड़ दें सचिन अतुलकर और कुमार सौरभ को जून में नई पदस्थापना मिली थी। दतिया एयरपोर्ट के उद्धाटन में आइजी सुशांत सक्सेना और एसपी वीरेंद्र मिश्रा के बीच कहासुनी के बाद इन दोनों अधिकारियों के अतिरिक्त कुमार सौरभ को हटाकर पुलिस मुख्यालय में आईजी और अतुलकर को सक्सेना की जगह चंबल रेंज का आईजी बनाया गया।

Previous Post

यूजर्स के लिए वॉट्सऐप ला रहा नया फीचर ‘मोशन फोटो’

Next Post

27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण, मामले में अंतिम सुनवाई 22 सितंबर को

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण, मामले में अंतिम सुनवाई 22 सितंबर को

27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण, मामले में अंतिम सुनवाई 22 सितंबर को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.