Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home टेक्नालाजी

यूजर्स के लिए वॉट्सऐप ला रहा नया फीचर ‘मोशन फोटो’

Politics Mirror by Politics Mirror
August 13, 2025
in टेक्नालाजी
0
यूजर्स के लिए वॉट्सऐप ला रहा नया फीचर ‘मोशन फोटो’
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 सोशल मीडिया प्लेटफार्म वॉट्सऐप एक नए अपडेट की टेस्टिंग कर रही है। इस नए फीचर को ‘मोशन फोटो’ नाम दिया गया है। वाबेटाइंफो के अनुसार यह फीचर वॉट्सऐप बीटा वर्जऩ 2.25.22.29 में दिखाई दिया है और फिलहाल कुछ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।

उम्मीद है कि आने वाले समय में इसे सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। मोशन फोटो एक ऐसा फीचर है जो किसी तस्वीर को और ज़्यादा जीवंत बना देता है। इसमें फोटो क्लिक करने से पहले और बाद के कुछ पलों को रिकॉर्ड किया जाता है, जिसमें न सिर्फ विज़ुअल मूवमेंट बल्कि ऑडियो भी शामिल होता है। यानी जब कोई यूजऱ इस फीचर का इस्तेमाल करके फोटो भेजेगा, तो रिसीवर न सिर्फ उस पल को देख सकेगा बल्कि उसकी आवाज़ भी सुन पाएगा। गैलरी से इमेज चुनते समय, यूज़र्स को स्क्रीन पर एक नया आइकन दिखाई देगा, जिसमें प्ले बटन के चारों ओर एक रिंग और एक छोटा सर्कल होगा। इस आइकन को टैप करके इमेज को मोशन फोटो के रूप में भेजा जा सकेगा। गौर करने वाली बात यह है कि कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में यह सुविधा पहले से मौजूद है। उदाहरण के लिए, सैमसंग इसे ‘मोशन फोटोज’ और गूगल पिक्सल इसे ‘टॉप शॉट’ के नाम से पेश करता है। हालांकि, वॉट्सऐप पर इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपके डिवाइस में मोशन फोटो कैप्चर करने की क्षमता होना ज़रूरी है। अगर आपके फोन में यह सुविधा नहीं है, तो भी आप दूसरों से भेजी गई मोशन फोटो को देख और सुन पाएंगे।वॉट्सऐप सिर्फ इस फीचर पर ही काम नहीं कर रहा, बल्कि एक और बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है।

कंपनी एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिससे यूजऱ अपने फोन नंबर की जगह ‘यूजऱनेम’ शेयर कर पाएंगे। यह बदलाव प्राइवेसी को और मजबूत बनाएगा और यूज़र्स को अपने संपर्क साझा करने का एक सुरक्षित विकल्प देगा। फीचर का आइकन स्क्रीन के टॉप राइट कॉर्नर पर होगा, जिससे इसे इस्तेमाल करना आसान रहेगा। यह अपडेट उन लोगों के लिए खासतौर पर रोमांचक होगा जो खास पलों को तस्वीरों में और भी वास्तविक तरीके से कैप्चर और शेयर करना पसंद करते हैं।

Previous Post

समोसा खाने में जितना स्वादिष्ट, पचने में उतना ही भारी

Next Post

पद डीआईजी का, काम कर रहे एसपी का

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
पद डीआईजी का, काम कर रहे एसपी का

पद डीआईजी का, काम कर रहे एसपी का

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.