Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

शरीर को मजबूत, मन को शांत करते हैं ये योगासन

Politics Mirror by Politics Mirror
October 27, 2025
in जीवन शैली, स्वास्थ्य
0
शरीर को मजबूत, मन को शांत करते हैं ये योगासन
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। योग, जिसे अक्सर लोग केवल शारीरिक व्यायाम समझते हैं, वास्तव में एक जीवनशैली है जो शरीर को मजबूत, मन को शांत और विचारों को सकारात्मक बनाती है। यदि नींद से जागने के बाद कुछ मिनट खुद के लिए निकाले जाएं, तो यह न केवल शरीर, बल्कि मन को भी नई ऊर्जा और संतुलन देता है।

आयुष मंत्रालय भी लगातार इस बात पर जोर देता आया है कि हर व्यक्ति को दिन की शुरुआत योग से करनी चाहिए, जिससे न केवल बीमारियां कम होंगी बल्कि जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। सुबह के केवल 15-20 मिनट यदि योग के लिए निकाले जाएं, तो यह शरीर और मस्तिष्क दोनों पर गहरा प्रभाव डालते हैं। सूर्य नमस्कार को सबसे प्रभावी माना जाता है, जिसमें 12 स्टेप्स होते हैं जो सिर से लेकर पैर तक हर हिस्से को सक्रिय करते हैं। इस अभ्यास में सांसों का तालमेल और शरीर की हरकतें एक साथ होती हैं, जिससे रक्त संचार बेहतर होता है और मांसपेशियों में ताकत आती है। इसे नियमित रूप से करने से शरीर लचीला बनता है और मेटाबॉलिज्म सुधरता है, जिससे दिनभर सुस्ती नहीं रहती। ताड़ासन एक सरल पर असरदार योगासन है, जिसे हर आयु वर्ग का व्यक्ति कर सकता है। पंजों के बल खड़े होकर दोनों हाथों को ऊपर उठाने से रीढ़ की हड्डी सीधी होती है और शरीर का संतुलन बेहतर होता है। लंबे समय तक इसका अभ्यास शरीर को मजबूत बनाता है और बच्चों में कद वृद्धि में भी सहायक होता है।

भुजंगासन खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो दिनभर कंप्यूटर के सामने बैठे रहते हैं। पेट के बल लेटकर छाती उठाने से पीठ और कंधों की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं, जिससे रीढ़ मजबूत होती है और मानसिक तनाव कम होता है। वहीं, वज्रासन एक ऐसा आसन है जिसे भोजन के बाद भी किया जा सकता है। इस आसन में बैठने से पेट पर हल्का दबाव बनता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर करता है और गैस या अपच की समस्या को दूर करता है। हर सुबह कुछ मिनट योग करने की यह आदत न केवल दिनभर की थकान और तनाव से बचाती है, बल्कि मानसिक स्पष्टता और आत्मविश्वास भी बढ़ाती है।

Previous Post

बिहार चुनाव-छठ पर सियासी समीकरण गर्माए, चिराग पासवान के घर पहुंचे नीतीश कुमार

Next Post

रूस-यूक्रेन तनाव के बीच ट्रंप की बातचीत नाकाम, रूस ने दिखाई परमाणु मिसाइल की ताकत

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
रूस-यूक्रेन तनाव के बीच ट्रंप की बातचीत नाकाम, रूस ने दिखाई परमाणु मिसाइल की ताकत

रूस-यूक्रेन तनाव के बीच ट्रंप की बातचीत नाकाम, रूस ने दिखाई परमाणु मिसाइल की ताकत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.